Firozabad News: गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, परीक्षा सॉल्वर गैंग आरोपी की 51 लाख संपत्ति जब्त
Firozabad News: मक्खनपुर पुलिस और राजस्व टीम ने मकान, प्लॉट व दोपहिया वाहन कुर्क किया; आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज।
Firozabad News
Firozabad News: फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं जिलाधिकारी के आदेश पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा सॉल्वर गैंग से जुड़े आरोपी गिरजेश पुत्र सुरेश, निवासी जाफराबाद थाना मक्खनपुर की अपराध से अर्जित 51 लाख 22 हजार 778 रुपये की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली।पुलिस के अनुसार आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी के मकान, प्लॉट और एक दोपहिया वाहन को कुर्क किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध फिरोजाबाद और आगरा में धोखाधड़ी,जालसाजी, आईटी एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि संगठित अपराधियों और अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।