Firozabad News: मकान गिरने से दंपति और बेटी मलबे में दबे, 15 मिनट में हुआ रेस्क्यू

Firozabad News: शिकोहाबाद के रुकनपुर में बारिश के बाद कच्ची छत गिरने से परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

Update:2026-08-06 22:31 IST

Firozabad House Collapse News

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद। मोहल्ला रुकनपुर में गुरुवार की शाम अचानक से एक मकान की बरसात के बंद होने के बाद गिर गया। मकान के मलवे में दबकर एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। उसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

अकील पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला रुकनपुर सब्जी की दुकान के साथ ही ठेला लगाता है। गुरुवार की शाम अपनी पत्नी हिना बेगम, बेटी साजिया के साथ घर में बैठे हुए थे। जबकि बेटा असीम घर के बाहर था। अचानक से मकान बरसात के बंद होने के बाद कच्ची छत होने के कारण गिर पड़ा। घर के मलवे में दंपति, उसकी बेटी दब गई। जब गली के बाहर बैठे लोगों ने तेज आवाज सुनी तो सभी लोग घर की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि मलवे में सब्जी बेचने वाले का परिवार दबा हुआ था।

आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रेगड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, लेखपाल शिवांश लेखपाल मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के 15 मिनट में ही मलवे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया। उसके बाद तीनों को एंबुलेस की सहायता से अस्पताल भेज दिया। जहां तीनों का इलाज जारी है।फोटो एसकेबी शिकोहाबाद अस्पताल में इलाज कराते हुए घायल।

Tags:    

Similar News