Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, एसएसपी के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान

Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में फिरोजाबाद पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं की जांच की गई।

Update:2026-08-14 21:58 IST

Firozabad News

Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर फिरोजाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इसके साथ ही लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से पड़ताल की गई। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, जिन इलाकों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां स्थानीय लोगों को कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करना है।15 अगस्त को लेकर पुलिस का सुरक्षा अभियान पूरी रात जारी रहेगा। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध सामान की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।फिरोजाबाद पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे स्वतंत्रता दिवस के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत रखी जाएगी।

Tags:    

Similar News