Firoazabad News: शिकोहाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

Firoazabad News: शिकोहाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा निकली, सैकड़ों देशभक्तों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

Update:2026-08-11 20:13 IST

Shikohabad Tiranga Yatra

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित एक तिरंगा यात्रा मंगलवार शाम पांच बजे चौमुखी महादेव मंदिर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में देश भक्तों ने भाग लिया। यात्रा को हरी झंडी नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने रवाना किया। सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय, और वंदेमातरम के उदघोष करते हुए चले। तरंगा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में आगे पीछे चले सजे बुलडोजर बुलडोजर पऱ चढ़े कार्य कर्ता देश भक्ति के गाने पऱ झूमें कार्यकर्त्ता

तिरंगा यात्रा चौमुखी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब होते हुए तहसील तिराहा पर पहुंची। इस दौरान मार्ग में यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कटरा बाजार में पावनी ब्रेकर्स पर भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के प्रति देश भक्ति की भावना पैदा करना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना रहा। इस दौरान वंदे मातरम का गान डीजे पर बजता रहा।

जिससे लोगों में देश के प्रति प्रेम और उत्साह बढ़ा। इस अवसर पर डा. रामकैलाशयादव, अनिल कुमार शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, सतीश यादव, चंद्र प्रकाश राठौर कुलदीप गुप्ता जोनू, अंशू गुप्ता, अतुल गुप्ता, अनिल पचौरी, शिवम यादव सभासद, मोहित यादव, गगन कठेरिया, मयंक तिवारी नीता धनगर, आशा भट्ट, राजीव पचौरी, लखपति सिंह बघेल, माधुरी दीक्षित, आसमा खांन सहित सभी पालिका के सभी सभासद और नगर की गणमान्य जनता उपस्थित रही।

Tags:    

Similar News