योगी सरकार में गाय के चारे के पर आई आफत, व्यापारी भी नहीं दे रहे उधार

Update: 2017-08-18 06:34 GMT

लखनऊ: नगर निगम के पास गाय को खिलाने का खाना नहीं बचा है। कान्हा उपवन में केवल 3 दिन का भूसा बचा है। बताया जा रहा है कि अफसरों की लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है।

-व्यापारियों ने गाय को उधार चारा देने से मना कर दिया है।

-कान्हा उपवन में क्षमता से 600 से ज्यादा पशु हैं।

-5 महीने से गाय को भोजन के लिए किसी ने अनुदान नहीं दिया है।

-गाय के भोजन का व्यापारियों पर 90 लाख रुपया उधार है।

-भूसा और चोकर की कमी होने से अफसरों में हड़कंप मच गया है।

-उपवन 1600 पशुओं की क्षमता का है जबकि यहां 2250 पशु हैं

सचिव यतीन्द्र कुमार का कहना है कि 1 करोड़ से ऊपर की उधारी है। पहले यहां 1500 गायें थी, अब 2200 हैं। हर दिन 1 लाख का खर्चा है, अधिकारियों और सीएम को पत्र लिख लिख के थक गए हैं। 1 अप्रैल से कोई पेमेंट नहीं हुई है। जबकि सीएम योगी ने कार्यभार ग्रहण करते ही यहां का दौरा करके कहा था कि कान्हा उपवन जैसी व्यवस्था पूरे प्रदेश में होगी।

Tags:    

Similar News