UP के इन 27 जिलों में बहती है गंगा नदी, आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश में कहां-कहां है बहाव

Ganga Nadi In Uttar Pradesh: गंगा नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोमुख हिमनद से निकलने के बाद पहाड़ी रास्तों से होते हुए पहली बार हरिद्वार में मैदानी इलाकों में पहुंचती है। यहां से होते हुए गंगा नदी आगे बढ़कर यूपी के उत्तर पूर्व में स्थित बिजनौर जिले से राज्य में प्रवेश करती है।;

Update:2025-03-06 16:31 IST

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी

Ganga Nadi In UP: गंगा नदी भारत देश की सबसे बड़ी नदी है। इसका उद्गम उत्तराखंड के गोमुख ग्लेशियर से होता है। यह उत्तर प्रदेश से होते हए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है यानी समा जाती है।

गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है। जिसमें से 1450 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही करती है। यूं तो उत्तर प्रदेश में 30 नदियां बहती है, जिसमें से राज्य की सबसे प्रमुख गंगा नदी को ही माना जाता है। वहीं गंगा नदी यूपी के 27 जिलों में बहती है।

बिजनौर से उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की एंट्री

गंगा नदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोमुख हिमनद से निकलने के बाद पहाड़ी रास्तों से होते हुए पहली बार हरिद्वार में मैदानी इलाकों में पहुंचती है। यहां से होते हुए गंगा नदी आगे बढ़कर यूपी के उत्तर पूर्व में स्थित बिजनौर जिले से राज्य में प्रवेश करती है। इसके बाद यह नदी गढ़मुक्तेश्वर, फरूर्खाबाद, बिठुर, कन्नौज और प्रयागराज जिले में पहुंचती है। यहां पर गंगा का संगम यमुना नदी के साथ होता है, जो कि इसकी सबसे लंबी सहयाक नदी भी है।

इन जिलों से होते हुए उत्तर प्रदेश से बाहर जाती है नदी

प्रयागराज से हाते हुए गंगा नदी मिर्जापुर, वाराणसी और अंत में गाजीपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश से बाहर निकल जाती है। प्रयागराज और वाराणसी का गंगा तट धार्मिक स्थलाें में पौराणिक महत्व रखने वाला स्थल है। जिसमें प्रयागराज में गंगा की रेत हर साल माघ के महीने में तंबुओं का शहर बसता है। माघ मेला का आयोजन होता है। माघ के महीने कल्पवासी एक महीने तक प्रयागराज में गंगा के तीरे कल्पवास करते हैं, गंगा स्नान, दान-पुण्य और ध्यान- संत्संग करते हैं। यहां हर 6 साल पर अर्द्धकुंभ (अब कुंभ) और हर 12 साल पर कुंभ (अब महाकुंभ) का आयोजन होता है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों से बहती है गंगा नदी

बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, हापुड़, कासगंज, अलीगढ़, हरदोई, रायबरेली, शाहजहांपुर, संभल, बुलंदशहर, उन्नाव, बदायूं, फरूखाबाद, कौशांबी, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर चंदौली, वाराणसी , गाजीपुर और बलिया। बता दें गंगा नदी भारत की पवित्र नदी मानी जाती है। इस नदी के प्रति लोगों में विशेष आस्था है।

उत्तर प्रदेश में कई नदियाँ बहती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नदियाँ हैं...

प्रमुख नदियाँ

1. गंगा नदी: उत्तर प्रदेश की सबसे प्रमुख नदी, जो लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी है।

2. यमुना नदी: गंगा नदी की सहायक नदी, जो लगभग 1,376 किलोमीटर लंबी है।

3. सरयू नदी: उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख नदी, जो लगभग 730 किलोमीटर लंबी है।

4. घाघरा नदी: उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख नदी, जो लगभग 1,080 किलोमीटर लंबी है।

5. गोमती नदी: उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख नदी, जो लगभग 960 किलोमीटर लंबी है।

अन्य नदियाँ

1. रामगंगा नदी

2. कर्मनाशा नदी

3. ताप्ती नदी

4. बेतवा नदी

5. केन नदी

6. शारदा नदी

7. महानंदा नदी

8. गंडक नदी

उत्तर प्रदेश में कुल लगभग 30 से अधिक नदियाँ बहती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नदियां हैं जो राज्य की जलवायु और कृषि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Tags:    

Similar News