गैंगरेप केस: STF ने नोएडा से 2 और आरोपियों को किया अरेस्ट, गायत्री प्रजापति अब भी फरार

गैंगरेप केस में आरोपी अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। गायत्री प्रजापति गैंगरेप मामले में अब तक फरार हैं।

Update: 2017-03-07 04:38 GMT

नोएडा: गैंगरेप केस में अखिलेश सरकार में आरोपी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। गायत्री प्रजापति गैंगरेप मामले में अब तक फरार हैं। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत चौधरी ने मंगलवार (07 मार्च) को बताया कि गायत्री के करीबी लेखपाल अशोक तिवारी और इसी मामले में एक अन्य आरोपी आशीष शुक्ला को यूपी एसटीएफ ने नोएडा से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ जाने के दौरान जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे पर इन दोनों को अरेस्ट किया गया है। इससे पहले सोमवार (06 मार्च) को गायत्री प्रजापति के गनर चंद्रपाल की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई थी। गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस और एसटीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें ... गैंगरेप मामले में सह आरोपी गनर चंद्रपाल सिंह अरेस्ट, गायत्री प्रजापति अब भी फरार

बता दें, कि गैंगरेप केस में फरार चल रहे मंत्री गायत्री प्रजापति को सोमवार (05 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट ने भी बड़ा झटका दिया था। गायत्री प्रजापति ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गायत्री दूसरे कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करें।

यह भीं पढ़ें ... गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री को SC से राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की दी थी अर्जी

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश में भी बदलाव करने से इनकार कर दिया था। प्रजापति ने अपनी याचिका में मामले को राजनीति से प्रेरित बताया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी कोई दलील नहीं सुनी। जस्टिस सीकरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह अपने आदेश में कोई परिवर्तन नहीं करने वाली।

यह भी पढ़ें ... गायत्री के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, फार्म हाउस पर छापामारी करके बैरंग लौटी पुलिस

गौरतलब है कि गायत्री के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है। गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते खुफिया एजेंसियों ने गायत्री प्रजापति को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद देश भर के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गैंगरेप के आरोपी मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें … BJP नेता का ऐलान, कहा- गायत्री को गिरफ्तार करो, 50 हजार का इनाम पाओ

मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर मंगलवार (28 फरवरी) को सीओ अमिता सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। हालांकि इस दौरान गायत्री प्रजापति अपने घर पर नहीं मिले थे। गायत्री प्रजापति अमेठी से सपा उम्मीदवार और यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण (27 फरवरी) में अमेठी में वोट डालकर गायत्री प्रजापति गायब हो गए। बता दें, कि सीएम अखिलेश ने अमेठी में दागी मंत्री गायत्री प्रजापति के लिए चुनाव में वोट देने की अपील की थी। जिसके बाद बीजेपी और बसपा ने सीएम अखिलेश की जमकर आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें … फरार है गैंगरेप का आरोपी मंत्री गायत्री, नहीं खोज पा रही आजम की भैंस ढूंढने वाली CM अखिलेश की काबिल पुलिस

क्या है मामला?

-चित्रकूट निवासी एक पीड़िता ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

-विक्टिम ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में गायत्री प्रजापति के आवास पर उसके साथ गैंगरेप हुआ था।

-उसके बाद इन लोगों की बुरी नजर उसकी नाबालिग बेटी पर थी।

यह भी पढ़ें … गायत्री के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, फार्म हाउस पर छापामारी करके बैरंग लौटी पुलिस

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केस दर्ज

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद शनिवार (18 फ़रवरी) को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित पांच अन्‍य आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होगी और निष्‍पक्ष रूप से विव‍ेचना की जाएगी।

यह भी पढ़ें … एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, देश छोड़कर भागने की फिराक में गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति

गायत्री पर लगा POCSO एक्ट

-एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत चौधरी ने बताया कि ​गौतमपल्ली थाने में परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

-इनके अलावा पांच अन्‍य लोगों को सह आरोपी बनाया गया है।

-इनमें ​अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंद्रपाल और आशीष शुक्ला शामिल हैं।

-गायत्री के खिलाफ क्राइम नंबर 29/17 धारा 376 डी (गैंगरेप), 376/511, 504 506, 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News