फरीद से बना सुहानी, पत्नी और बच्चों को छोड़ कर डाला दोस्ताना

Update: 2016-05-15 11:29 GMT

बुलंदशहरः खुर्जा सिटी में एक शादीशुदा युवक को अपने दोस्त से प्यार हो गया। ‘दोस्ताना’ इस कदर बढ़ा की उसने अपनी पत्नी-बच्चों को छोड़ दिया। अपना जेंडर चेंज करवा कर दोस्त से शादी कर ली। लेकिन उसका नया प्यार दगाबाज निकला। शादी के बाद वह लाखों रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। सुहानी बन चुका फरीद अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

क्या है पूरा मामला?

-खुर्जा सिटी के मोहल्ला खीरखाना के फरीद उर्फ सुहानी ने पुलिस को तहरीर दी है।

-उसने कहा कि पहले वह एक पुरूष था, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

-उसकी दोस्ती खुर्जा सिटी के मंजूर से हो गईऔर दोनों के बीच समलैगिंग संबंध बन गए।

ये भी पढ़ें...समलैंगिकों ने की कैटवॉक, कहा-हम भी हैं इंसान, ना झांके बेडरूम में

-इसके बाद इरफान ने अपनी पत्नी-बच्चों को छोड़ दोस्त से शादी कर ली।

-शादी के बाद दोस्त ने दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

-इसके बाद फरीद ने अपना नाम बदलकर सुहानी रख लिया।

-इसकी जानकारी जब दोस्त के परिजनों को हुई तो वे शादी का विरोध करने लगे।

-शुक्रवार को उसका दोस्त घर से ज्वैलरी और 1.5 लाख रूपए लेकर फरार हो गया।

-अब पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें...घर से भागी थीं लडकियां, एक लेस्बियन साथी संग, दूसरी प्रेमी के पास मिली

दो साल से रह रहे थे साथ

-मंजूर पुत्र मुजाहिद उसके साथ पिछले दो सालों से रह रहा था।

-चार दिन पहले मंजूर ने फरीद से पूरी तरह महिला बनने की बात कही।

-दिल्ली के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

थाने के काट रहा है चक्कर

-फरीद अब पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

-पुलिस उसकी फरियाद सुनने को तैयार नही है।

-अब तो उसके घर वालो ने भी उसका साथ छोड दिया है।

 

 

 

Tags:    

Similar News