इस बच्ची के पिता का नाम है बलजीत, क्या आप उसे पहचानते हैं

Update: 2016-08-03 21:08 GMT

मुरादाबादः 15 दिन पहले एक महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदी थी। महिला और उसके बेटे की मौत हो गई थी, लेकिन बच्ची बच गई थी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बच्ची जिला अस्पताल में दाखिल है। लोग उसे अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। बच्ची ने अपने पिता का नाम बताया है, लेकिन वह ये नहीं बता पा रही है कि किस शहर या कस्बे में उसका परिवार रहता था।

बच्ची ने क्या दी जानकारी?

-बच्ची के मुताबिक उसकी मां का नाम गीता था।

-उसके पिता का नाम बलजीत है।

-हॉस्पिटल में पैर और हाथ में प्लास्टर लिए हुए वह भर्ती है।

लोगों का मिल रहा दुलार

-बच्ची से मिलने तमाम संगठनों के अलावा स्थानीय नेता और लोग भी आते रहते हैं।

-कई लोगों ने बच्ची को खिलौने भी दिए हैं, जिनसे वह खेलती रहती है।

-कई लोगों ने उसे अपनाने की इच्छा अस्पताल प्रशासन से जताई है।

-उसके चोटों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अभी इसपर सहमति नहीं जताई है।

Tags:    

Similar News