Gonda Triple Talaq: तीन तलाक, हलाला और दहेज के मामले में FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Gonda Triple Talaq: यूपी के गोंडा में तीन तलाक और हलाला के मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज की और बताया है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद देवर के साथ हलाला किया गया।

Report :  Aakanksha Dixit
Update: 2024-03-02 07:33 GMT

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Gonda News: गोंडा जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ तीन तलाक (Triple Talaq), हलाला (Halala) और दहेज के मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि एक महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसे देवर के साथ हलाला के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न (Dowry harassment) का भी आरोप लगा है। इसके अलावा, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की।

दहेज की मांग और प्रताड़ना

महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 25 सितंबर 2023 को हुई थी और शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है। यह मामला एक हफ्ते पहले दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में यह मामला गुरुवार को सुर्खियों में आया। शादी के बाद, महिला से उसके ससुराल वालों ने बाइक और एक लाख रुपये की मांग की और जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

तलाक और पुलिस की कार्रवाई

पति ने 10 दिसंबर 2023 को महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक (Triple Talaq) देकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद, महिला ने 18 दिसंबर 2023 को पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

हलाला और अस्पताल में प्रताड़ना

पीड़ित महिला का आरोप है कि 1 जनवरी 2024 को उसके देवर के साथ हलाला कराया गया। इसके बाद, 10 जनवरी को उसका पति उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया वह दो महीने की प्रेग्नेंट थी। मगर उसके पति ने उसका उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद उसे फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया। महिला का आरोप है कि 31 जनवरी की शाम करीब 5 बजे के आसपास ससुरालियों ने उसके गले में फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर बाकी लोग वहां पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच गई। पड़ोसियों के चले जाने के बाद फिर उसे प्रताड़ित किया गया और तीन तलाक देकर घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

महिला की शिकायत पर कार्रवाई

खोड़ारे थाने के प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति, ससुर, देवर व अन्य ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान तो तीन तलाक और हलाला के सबूत सामने नहीं आए हैं, लेकिन जांच अभी भी जारी है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News