Gonda News: गोंडा: वेदांत धर्म सेवा की अनूठी पहल, अब हर सोमवार को होगी साप्ताहिक आरती; धर्म प्रचार और आध्यात्मिक जागरूकता पर जोर
Gonda News: गोंडा: वेदांत धर्म सेवा की अनूठी पहल, अब हर सोमवार को होगी साप्ताहिक आरती; धर्म प्रचार और आध्यात्मिक जागरूकता पर जोर
वेदांत धर्म सेवा की अनूठी पहल, अब हर सोमवार को होगी साप्ताहिक आरती; धर्म प्रचार और आध्यात्मिक जागरूकता पर जोर (Photo- Newstrack)
Gonda News: गोंडा, 7 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद की तहसील कर्नलगंज स्थित वेदांत धर्म सेवा ने एक अनूठी धार्मिक पहल की शुरुआत की है। संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष शुभम ओझा ने घोषणा की है कि अब पूरे भारत में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार करना और अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक कार्यों से जोड़ना है।
धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही वेदांत धर्म सेवा
शुभम ओझा ने बताया कि वेदांत धर्म सेवा लगातार धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैले और लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकें। इसी क्रम में, गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसालतपुर और मुंबई के चांदिवली विधानसभा में वेदांत धर्म सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा साप्ताहिक आरती का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इन आयोजनों में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति भाव के साथ आरती में शामिल हुए।
सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास
शुभम ओझा ने यह भी बताया कि इस पहल को जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक अभियान का हिस्सा बन सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और इसे समाज में एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह अभियान धार्मिक सद्भाव और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।