Gonda News: सपा नेता ने फीता काटकर एएस पब्लिक स्कूल का किया उदघाटन, कहा- 'विद्यालय शिक्षा, संस्कार, संस्कृति का केन्द्र है'
Gonda News: विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, जिसमें शिक्षक द्वारा बच्चों का शिक्षा के माध्यम से चहुंमुखी विकास होता है।;
सपा नेता हफीज मलिक ने फीता काटकर एएस पब्लिक स्कूल का किया उदघाटन (Photo- Social Media)
Gonda News:गोण्डा जनपद के गौराचौकी कस्बे में नवनिर्मित एएस पब्लिक स्कूल का उद्धघाटन करते हुए सपा नेता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हफीज मलिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा का बच्चों के व्यक्तित्व के निर्माण पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता है। शिक्षा बच्चों को उनके व्यक्तित्व का विकास करने में सक्षम बनाती है। एक मजबूत व्यक्तित्व बच्चे को बढ़ने और भीड़ से अलग दिखने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए एक आदर्श व्यक्तित्व विकसित करने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, जिसमें शिक्षक द्वारा बच्चों का शिक्षा के माध्यम से चहुंमुखी विकास होता है। ऐसे में इस पिछड़े क्षेत्र के जो संसाधनों से युक्त इस विद्यालय का आगामी सत्र से संचालित होने पर मुख्य अतिथित्व का दायित्व विद्यालय के प्रबन्धक फिरोज खान एवं चिंटू खान द्वारा प्राप्त कराया गया है। यह एक पुनीत कार्य है।
विद्यालय, समाज में शिक्षा संस्कार, संस्कृति का केन्द्र है
विद्यालय के संचालन से क्षेत्र के नौनिहालों को जहां एक उत्तम एवं आदर्श शिक्षा प्राप्त होगी वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा। शिक्षा ही एक ऐसी व्यवस्था जिसकी खुशबू से चहुंओर विकास होता है। ऐसे में विद्यालय के प्रबंधन को बधाई देता हू और विद्यालय के लिए जहां हमारी जरूरत पडेगी हर समय सेवा के लिए उपलब्ध मिलूंगा। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि विद्यालय, समाज में शिक्षा संस्कार, संस्कृति का वह केन्द्र है जो बालक के जीवन का निर्धारण करता है। ऐसे में इस पिछड़े क्षेत्र मे जो यह पुनीत कार्य की अलख जगाई जा रही है। निश्चित रूप से यह विद्यालय आगे चलकर क्षेत्र का एक आदर्श विद्यालय बनेगा।
विद्यालय के प्रबंधक फिरोज खान और सह प्रबंधक पत्रकार चिंटू खान द्वारा आये हुए मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित पत्रकार साथियो को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्या आँचल सोनी ने आए हुई लोगों का आभार व्यक्त कर विद्यालय संबंधित सुविधाओं के बारे मे चर्चा किया। कार्यक्रम को राजेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पत्रकार रंजीत शुक्ला, गब्बर चौधरी, अजय तिवारी, डॉक्टर अहमद, बब्बू गल्ला वाले, मोहम्मद अजीज, बाल किशन यादव, विजय यादव, प्रबंधक दशरथ यादव, रेहान रजा शाह, डॉक्टर प्रमोद कुमार दुबे, डॉक्टर प्रभाकर पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।