Gorakhpur: महराजगंज की किशोरी से गोरखपुर में दुष्कर्म, रेप करने वाला रिश्तेदार

Gorakhpur News: महराजगंज की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ पीपीगंज में ब्रह्मभोज में शामिल होने आई थी। जहां गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार ने उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया।

Update: 2024-03-14 16:44 GMT

गोरखपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म। (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: रिश्तों की मर्यादा का अब रोज तार तार हो रही हैं। महराजगंज की रहने वाली किशोरी अपने परिजनों के साथ गोरखपुर के पीपीगंज में ब्रह्मभोज में शामिल होने आई थी। जहां गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार ने उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। मामले में पीड़ित के परिवार वालों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी का तलाश कर रही है।

15 वर्षीया किशोरी थी पीड़िता 

महराजगंज जिले एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर ब्रमभोज में शामिल होने आई थी। मंगलवार की देर शाम उसी गांव का युवक किशोरी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोप है कि किशोरी रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए आई थी। उसी गांव का युवक जो किशोरी का रिश्तेदार भी है। किशोरी को सुनसान जगह ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जब इस घटना की जानकारी किशोरी ने अपने रिश्तेदार को दी। किशोरी को लेकर रिश्तेदार पीपीगंज थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी। किशोरी ने पुलिस को आपबीती भी सुनाई। जिस पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

17 वर्षीय किशोरी का अपहरण

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अपहृत किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक विकास कुमार के विरुद्ध पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। उसको गांव का ही युवक बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया है। दो दिनों से मेरी बेटी का पता नहीं चल रहा है। जिस पर पीपीगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक विकास कुमार के विरुद्ध धारा 363 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए किशोरी का पता लगाने में जुट गई है।

Tags:    

Similar News