पंखे से पति को लिपटा देख बचाने गई पत्नी की भी करंट से हुई मौत, मचा कोहराम

Gorakhpur News: जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गांव में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। अचानक टेबल फैन में करंट उतरने से पति उसके चपेट में आ गया।

Update: 2024-08-21 06:13 GMT

गोरखपुर में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गांव में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। अचानक टेबल फैन में करंट उतरने से पति उसके चपेट में आ गया। पत्नी बचाने को आगे बढ़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। चंद मिनटों के अंतर पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

बड़हलगंज उपनगर के सटे सिधुआपार गांव के कुरावं टोला में राजकुमार निगम पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार की रात नींद ले रहे थे। भोर में वह टेबल फैन को ऑफ करने को उठे। तभी लोहे के राड में करंट उतर गया। जिससे वह झुलस गए। पति को तड़पता देख पत्नी भी उठी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और कुछ नहीं दिखा तो पति को लोहे के राड से अलग करने का प्रयास करने लगी। लेकिन इस प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच माता-पिता को करंट से झुलसा देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया।

किसी तरह पोल से तार को अलग किया गया। बिजली कटने के बाद दंपति को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची गई है। दोनों शव का पंचनामा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार करंट उतरने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि पंखे का कनेक्शन जहां था, वहां तार कटा हुआ था। जिससे करंट पंखे में उतर गया।

अनाथ हो गए बच्चे

दंपति का भरा पूरा परिवार अनाथ हो गया है। दंपति अपने पीछे बहू-बेटा के साथ पांच बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बिजली निगम के भी अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने विद्युत निदेशालय से मुआवजे की मांग की है।

Tags:    

Similar News