Baghpat: बलात्कारी गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पेरोल पर बरनावा आश्रम पहुँचे

Baghpat: साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया और आज बागपत स्थित बरनावा के डेरा आश्रम में पहुँच गया है।

Report :  Paras Jain
Update: 2022-10-15 11:03 GMT

Baghpat News: साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए है। आज शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे डेरा प्रमुख का काफिला बागपत स्थित बरनावा के डेरा आश्रम में पहुँच गया। इस दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। डेरे के बाहर पुलिस का सख्त पेहरा लगा हुआ है और पुलिस की मौजूदगी में ही डेरा प्रमुख राम रहीम को बरनावा आश्रम में पहुँचाया गया।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की पुष्टि होने के बाद से ही बागपत के डेरा आश्रम बरनावा पर पूरी व्यवस्था कर ली गई थी। जैसे ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम डेरे पर पहुँचे, उनके अनुयायी खुशी से उछल पड़े। बताया जा रहा है कि इस बार गुरमीत राम रहीम डेरा बरनावा पर ही दीपक जलाकर दीपावली मनाएंगे। याद दिला दें कि 2 महीने पहले ही गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल डेरा आश्रम बरनावा के लिए ही मिली थी।

इस बार भी गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। बाबा को पैरोल मिलने के बाद अनुयायियों में खुशी का माहौल भी देखने को मिल रहा है । बाबा के अनुयायी इसीलिए भी खुश है कि बाबा इस बार की दीपावली अपने भक्तों के साथ ही आश्रम में मनाएंगे। आपको ये भी बता दे कि संत गुरमीत राम रहीम इंसा का हरियाणा के सिरसा के बाद देश में दुसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा यूपी के बागपत में बना हुआ है | ये डेरा लगभग बरनावा में लगभग 700 बीघे का बताया जाता है।

बागपत स्थित इस डेरे की स्थापना अगस्त 15 सन 1980 में की गयी थी। बता दे कि अपनी पेरोल के दौरान डेरा प्रमुख फिलहाल यहीं पर रह रहे है । उनके आने के बाद से डेरा सच्चा सौदा का माहौल भी एकदम से बदल गया। सुरक्षा के लिहाज से भी डेरे पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गेट के बाहर ही पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। इसके अलावा डेरे के अंदर व बाहर भी चप्पे-चप्पे पर निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात हो गए । बाबा के दर्शन के लिए हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के काफी संख्या में श्रद्धालु बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुँच सकते है ऐसी संभावना जताई जा रही है । फ़िलहाल डेरा सच्चा सौदा आश्रम के अंदर भक्तों की भीड़ है।

Tags:    

Similar News