सपा-बसपा-कांग्रेस के 1290 सदस्य बीजेपी में शामिल, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाएंगे

UP BJP Joining: भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि, 1290 कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ भाजपा शामिल हुए।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-14 15:49 GMT

बीजेपी में शामिल हुए कई पार्टियों के कार्यकर्ता (Social Media) 

Hapur News: हापुड़ जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में बुधवार (14 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिला मुख्यालय पर सपा, बसपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि 1290 कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ भाजपा शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा, 'आजादी के 75 वर्ष बाद भी भाजपा सरकार ने ऐसे काम इस देश में किए, जिनको आम जनता यही समझती थी कि यह नामुमकिन कार्य है। इसका उदाहरण धारा- 370, 35A और राम मंदिर है। जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को हुआ है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सदैव देश को सर्वोपरि रखते हुए सर्व समाज का जो विकास है। वह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ही किया जा सकता है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव अशोक शर्मा बंदूक वालों ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि, भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा'।

कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग 

ये लोग रहे मौजूद इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, राज सुंदर तेवतिया, सुनील वर्मा, पंकज गर्ग, ललित गर्ग, दीपक भाटी, अनिरुद्ध कस्तला अशोक बबली व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News