Hapur News: नाबालिक का अपहरण करके दुष्कर्म की वारदात, दो माह तक घर में बंधक बनाया, जाँच में जुटी पुलिस

Hapur News: बार-बार आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छह फरवरी को पीड़ित को पुत्री के बारे में जानकारी मिली तो वह उसे घर वापस ले आया।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-21 03:26 GMT

Hapur News  (photo: social media)

Hapur News: प्रदेश में एक तरफ जहां अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं, जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को अगवा कर एक आरोपी ने घर में करीब दो माह तक बंधक बनाकर रखा। बार-बार आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छह फरवरी को पीड़ित को पुत्री के बारे में जानकारी मिली तो वह उसे घर वापस ले आया। इसके बाद भी कुछ लोग पीड़ित पर उसकी पुत्री को आरोपी के पास भेजने का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित की जुबानी न्याय की कहानी

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि करीब दो माह पहले उसकी 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। मामले की जानकारी पर पीड़ित व उसके परिजनों ने संभावित जगहों पर पुत्री की खोजबीन की।लेकिन कोई पता नहीं चला सका । तलाश के दौरान पीड़ित को पता चला कि गांव का एक युवक उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया है। छह फरवरी को पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए।लोगों की मौजूदगी में पीड़ित पुत्री को वापस अपने घर ले गया। जहां पुत्री ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर में कैद कर रखा। बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण पीड़ित ने मामले की शिकायत नहीं की। अब आरोपी पक्ष के लोग बार-बार पीड़ित पर उसकी पुत्री को आरोपी के पास भेजने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर पीड़ित को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। मंगलवार को पुत्री को लेकर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के जिम्मेदारो ने कार्यवाही का दिया भरोसा

पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की सत्यता की जानकारी की जा रही है। जांच के उपरांत जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News