Hapur news: ससुरालियों ने विवाहिता पर ढाया सितम, दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

Hapur news: सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर पांच नामजद लोंगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जाँच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।;

Report :  Avnish Pal
Update:2025-02-10 18:36 IST

Hapur News: (Photo Social Media)

Hapur news: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर मायके में छोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी देवर ने जबरन विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता की जुबानी, झूलम की कहानी

गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि दस फरवरी 2024 को उनकी शादी गढ़ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। परिजनों ने उनकी शादी में लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से पति, ससुर, सास, जेठ व देवर खुश नहीं थे। तीन अप्रैल को दहेज में कार की अतिरिक्त मांगकर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा था। चार अप्रैल को पति उन्हें मायके में छोडक़र चला गया था। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। 23 मई को आरोपी उन्हें ससुराल ले गए थे। इसके बाद पति ने कारोबार में उनसे अपने पिता से दो लाख रुपये दिलाने की बात कही थी। उन्होंने अपने पिता से दो लाख रुपये नगद पति को दिलवा दिए थे। 21 जुलाई को उन्हें अलग मकान में भेज दिया था। यहां अकेली पाकर आरोपी देवर ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। इसके बाद पति उन्हें केवल पहने हुए कपड़ों में ही मायके में छोडक़र चला गया था। तब से वह मायके में ही रह रही हैं। 25 अगस्त को आरोपी उनके घर पहुंचे और दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए थे।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

इस सबंध में सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर पांच नामजद लोंगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जाँच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News