गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ायी ग्रामीणों की परेशानी, SDM बोलीं-सतर्क रहें

Hapur News: हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने पर खादर क्षेत्र के गांव से नगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी आ जाता है। जिसके कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-28 06:27 GMT

हापुड़ में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ायी ग्रामीणों की परेशानी (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी के ब्रजघाट में पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिससे गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट के करीब पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर 198.34 मीटर दर्ज किया गया था। जो की 16 सेंटीमीटर बढ़ोतरी के साथ 198.50 पहुंच गया है। जिससे खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खेतों पर जाने वाले रास्तों पर पानी आ गया है। वहीं गंगा का जलस्तर येलो अलर्ट पर पहुंचने से ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ रही है। अगर जलस्तर में ओर बढ़ोतरी हुई तो खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ सकती है।

खादर के ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने पर खादर क्षेत्र के गांव से नगर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी आ जाता है। जिसके कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गंगा के उफान को देख खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी, शाकरपुर, अब्दुलापुर, रामपुर न्यामतपुर, भगवंतपुर समेत अन्य गांवों में रहने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। कुदैनी, गंगा नगर व अन्य तटीय गांवों के संपर्क मार्गों पर एक से दो फुट तक पानी भरा है। वहीं ब्रजघाट में कांवड़ मेले के बीच मुख्य स्नानघाट की सीढ़ियों तक गंगा का पानी पहुंच गया है।

क्या बोलीं प्रशासनिक अधिकारी

एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर साक्षी शर्मा ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बाढ़ राहत शिविरों सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। गंगा का जलस्तर अभी येलो अलर्ट से काफी दूर है, जिसके कारण फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। निरंतर गांवों में निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ब्रजघाट में गोताखोरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Tags:    

Similar News