Hapur News: बारिश में गिरा कच्चा मकान,बाल-बाल बचा परिवार,गृहस्थी का सामान हुआ खराब

Hapur News: कच्चे मकान की छत बारिश के कारण भरभराकर गिर पड़ी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग घायल भी हो गए।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-09-12 15:51 IST

Hapur News ( Pic- Newstrack) 

Hapur News :- यूपी के जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में एक कच्चे मकान की छत बारिश के कारण भरभराकर गिर पड़ी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग घायल भी हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।जिसके बाद ग्रामीणों नें घर में मौजूद परिजनों का हाल जाना और उन्हें डॉक्टर के यहां भर्ती कराया।जिससे ग्रहस्वामी की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की गुहार लगाई है।


पीड़ित नें लगाई प्रशासन से गुहार

जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के रहने वाले इकरामुद्दीन ने बताया कि बारिश के कारण उसके मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी जिसके कारण वह, उसकी पत्नी, पोते और बच्चे घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और घायलों का हाल जाना। पीड़ित ने बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर है जिसने आर्थिक सहायता की मांग की है। इस दौरान उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया


क्या बोली गढ़ एसडीएम?

इस संबंध में एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में जहां भी बारिश से घर गिरने की सूचना मिलती है तो लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाती है। इसके साथ ही उन्हें शासन से मदद दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News