Hapur News: अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, चेहरे पर ईटों से कुचलने के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Hapur News: पुलिस ने शव की पहचान कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन पहचान न होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेजा गया है। मृतक के चेहरे पर ईंट से कुचलने के निशान मिले है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-05-03 14:55 GMT

हापुड़ में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस: Photo- Newstrack

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददयारा के समीप रेलवे ट्रेक से कुछ दुरी पर चालीस वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव को देख ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव की पहचान कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन पहचान न होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेजा गया है। मृतक के चेहरे पर ईंट से कुचलने के निशान मिले है।

पुलिस की जुबानी, अज्ञात शव की कहानी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 साल है। थाना देहात पुलिस को रेलवे ट्रेक के समीप शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस नें व्यक्ति के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर यहां फेका गया है।

मृतक के शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से इसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ फिंगरप्रिंट लिए हैं। मृतक की पहचान कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

एसपी अभिषेक वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष है। जल्द ही आरोपियों के बारे में जानकारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक की पहचान कर उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दी जाएगी।

Tags:    

Similar News