Hijab Controversy: SP सांसद सफीकुर्रहमान बोले-लड़कियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब जरूरी

Hijab Controversy: कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद आज देश के कई राज्यों में फैल चुका है। समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान बर्क ने मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने को जरूरी बताते बेतुका बयान दिया।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  aman
Update:2022-04-08 13:04 IST

समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान बर्क (फाइल फोटो)

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद (Hijab Controversy) आज देश के कई राज्यों में फैल चुका है। इस मुद्दे पर लगातार लोग अपनी राय और टिप्पणियां देते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में हालिया बयान समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान बर्क का है। सपा संसद ने मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने को जरूरी बताते हुए बेहद बेतुका और आपत्तिजनक बयान दिया।

क्या कहा सपा सांसद ने?

समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, कि 'बच्चियों पर नियंत्रण रखने और उन्हें दूसरों की नज़रों से बचाने के लिए हिजाब बेहद जरूरी है।' सफीकुर्रहमान बर्क के इस बयान के चलते उनकी भारी आलोचना हो रही है। सफीकुर्रहमान बर्क ने अपने बयान में यह तक कहा कि जब बच्चियां बड़ी होने लगें तो उन्हें हिजाब में रखा जाना चाहिए।

विवादों से पुराना नाता

यकीनन हिजाब पहनना या न पहनना किसी की व्यक्तिगत सोच हो सकती है, लेकिन हिजाब को लेकर इस तरह के बयान और विवादित टिप्पणियां कतई स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में बने रहते हैं।

बीजेपी ने शफीकुर्रहमान के बयान को बेतुका बताया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान को अमर्यादित और बेतुका बताया। राकेश त्रिपाठी के अनुसार, इस तरह के बयान समाज में निराशा फैलाते हैं। आज के समय में देश की लड़कियां बराबरी के साथ लड़कों से कदम मिलाकर चलते हुए नित नए आयाम हासिल कर रही हैं।

इस दौरान राकेश त्रिपाठी ने सफीकुर्रहमान बर्क के बयान की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा, कि ये लोग लड़कियों का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News