शुरू हो गया आंदोलन: अब चीन की खैर नहीं, जलाई चीनी उत्पादों की होली

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन की धोखेबाजी से 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है।

Update: 2020-06-17 11:34 GMT

लखनऊ: लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन की धोखेबाजी से 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है। इसे लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है तो कई स्थानों पर चीनी उत्पादों की होलियां जला कर चीन से धोखेबाजी का बदला लेने की भी मांग की जा रही है। भारतीय सैनिकों की शहादत से राजधानी लखनऊ के व्यापारियों का गुस्सा एवं आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चैराहे पर चाइना के राष्ट्रपति के पोस्टर, चाइना के झंडे जलाए तथा चायना सामानों की होली जलाकर, चाइना के उत्पाद को कभी भी ना बेचने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड में हड़कंप: सुशांत केस में फंसे सलमान सहित कई दिग्गज, दर्ज हुआ मुकदमा

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और राजधानी लखनऊ के व्यापारियों ने बुधवार को उदय गंज चैराहे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग के पोस्टर और चीन के झंडे के साथ चीन के उत्पादों की होली जलाई। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा चीन, भारत से आर्थिक लाभ कमा कर भारतीय सैनिकों के लिए गोली बारूद खरीद रहा है हमारे सैनिकों को शहीद कर रहा है। इसे देश का व्यापारी और जनता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे, व्यापारी नेता ने कहा कि व्यापारियों ने अब कभी भी चाइनीज उत्पाद नही बेचने का संकल्प लिया है।

संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए चरणबद्ध तरीके से राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर आर्थिक रुप से कमजोर करने का काम करेगा। संजय ने कहा अब पानी सर से ऊपर उठ गया है ,चीन को भारत के सैनिकों के साथ साथ भारत की जनता और भारत के व्यापारी भी सबक सिखाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:अस्पताल में लालजी टंडन ने सीएम योगी से करी अपील, कहा ये काम जरूरी

दरअसल, धोखेबाज चीन ने सोमवार रात निहत्थे भारतीय सैनिकों पर गलवान घाटी में पूरी योजना के साथ हमला किया था। लोहे के रॉड और नुकीले डंडों से लैस चीन के कातिल जवानों ने 16 बिहार रेजीमेंट के जवानों के पर प्रहार किया। इसमें कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया कि ऊंचाई पर पॉइंट 14 पर मौजूद चीनी सैनिकों ने बड़े-बड़े पत्थरों को भारतीय पोजीशन की तरफ फेंका। कई भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया। हालांकि कई के पास अपनी सुरक्षा के लिए मौके नहीं थे। हालांकि, इस संघर्ष में चीन के 40 सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक इस संघर्ष में चीन का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News