Jalaun News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, बिजली बिल बढ़ाने के आरोप, रोक लगाने की मांग

Jalaun News: जालौन में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने बिजली बिल बढ़ने और जनता पर आर्थिक बोझ का आरोप लगाया।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-03 15:00 IST

 Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। यहां रविवार को आम आदमी पार्टी ने योजना के विरोध में शरह के व्यस्ततम शहीद भगत सिंह चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आम जनता और किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया और इसपर तत्काल पर रोक लगाने की मांग की है। जनविरोधी योजना का आरोप यहां उरई मे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवाहन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जालौन के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में में कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे से इकट्ठा हुए और योजना के खिलाफ अपना विरोध जाहीर किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की स्मार्ट मीटर की योजना जनविरोधी है और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से मनमाना बिल वसूल किया जा रहा है। “500 से 7000 पहुंचा बिल” उन्होंने आगे कहा कि, जहां पहले उपभोक्ताओं का बिजली का बिल महज 500 रुपये के आसपास आता था, वहीं अब यह बढ़कर 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था पूरी तरह असफल साबित हो रही है। जिसकी वजह से अग्रिम भुगतान के बावजूद भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Tags:    

Similar News