Jalaun News : जालौन कुठौंद में नहर के पास अज्ञात सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप
Jalaun News : जालौन कुठौंद में नहर कोठी के पास अज्ञात सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, शव की पहचान नहीं हो सकी
Jalaun News : जालौन कुठौंद में नहर कोठी के पास अज्ञात सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप
Jaluan News : जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र में नहर कोठी के पास ऑल बिजबाहा रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हैशनिवार को कुठौंद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर कोठी के पास मुख्य हाईवे से करीब 20 कदम दूर एक अज्ञात शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत करीब आठ से दस दिन पहले हुई होगी। सुनसान इलाका होने के कारण लंबे समय तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा दुबे ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के गांवों में फोटो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हत्या, दुर्घटना या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।