Jalaun News: बोलेरो की जोरदार टक्कर, युवक कई मीटर तक घसीटा गया, कानपुर रेफर

Jalaun News: जालौन में त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल होकर कानपुर रेफर हुआ।

By :  Afsar Haq
Update:2026-08-22 14:35 IST

 Jalaun News

Jalaun News: त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक को सोमवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बोलेरो में फंस गया और वाहन उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को नाकाबंदी कर पकड़ लिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई दिवारा निवासी शीलू त्रिपाठी (40) पुत्र कैलाश नारायण त्रिपाठी कुठौंद के पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया गया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात करीब सात बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माधौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीलू त्रिपाठी बोलेरो में फंस गए और वाहन उन्हें कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल को वाहन से अलग कराया और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार शीलू त्रिपाठी के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में ओला कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता और कोहराम मच गया।थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो चालक को नाकाबंदी कर पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News