Jalaun News: जालौन में बसपा प्रत्याशी के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी, तीन संदिग्ध हिरासत में

Jalaun News: जालौन के मालवीय नगर मोहल्ले में बसपा प्रत्याशी के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

By :  Afsar Haq
Update:2026-05-26 17:43 IST

Jalaun News

Jalaun News: जालौन कस्बे के मालवीय नगर मोहल्ले में बसपा प्रत्याशी के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है तथा पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, माधौगढ़ से बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय निवासी कुरौली वर्तमान में कस्बे के उत्तरी मालवीय नगर मोहल्ले में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए निजी गनर के रूप में औरैया जनपद के भरसेन गांव निवासी जयवीर सिंह सोमवार को माधौगढ़ आए थे।जयवीर सिंह के नाम लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर दर्ज हैं। बताया गया कि सोमवार को वह अपने दोनों असलहे कमरे में रखकर सो गए थे। शाम को जब वह बसपा प्रत्याशी के साथ बाहर जाने लगे तो उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर गायब मिली।

रिवाल्वर न मिलने पर वहां अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलने पर जयवीर सिंह ने माधौगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंबुज यादव और कोतवाल अभिलाष मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सीओ अंबुज यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News