Jalaun News: कोलकाता रेप मामले से नाराज मेडिकल के डॉक्टर कर रहे हड़ताल, अपनी इन मांगों को लेकर बैठे हैं धरने पर

Jalaun News: डॉक्टरों ने कहा कि "डॉक्टर्स दूसरों की जान बचाने का काम करते हैं लेकिन अब डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।"

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-08-17 11:19 GMT

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या करने से नाराज मेडिकल के डॉक्टर हड़ताल पर: Photo- Newstrack

Jalaun News: कलकत्ता में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में राजकीय मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टर 6 दिन से हड़ताल पर हैं। अब उनके समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी उतर आया है। जिन्होंने आज कामकाज बंद कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक को डॉक्टर ने मांग पत्र सौंप कर डॉक्टर को सुरक्षा देने की मांग की

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर धीरे-धीरे पूरे देश में आक्रोश है। उसी क्रम में आज मेडिकल कॉलेज में 6 दिन से डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हुए हैं। वहीं मेडिकल कालेज में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।


सबकी जान बचाने वाला डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं

हाथों में स्लोगन का बैनर लिए बैठे डॉक्टरों ने कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आगे भी हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि "डॉक्टर्स दूसरों की जान बचाने का काम करते हैं लेकिन अब डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।" कलकत्ता में हुई घटना इंसानियत को शर्मासार करने वाली है।

आरोपी को फांसी की सजा दी जाए

उनकी मांग है कि घटना के आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून लागू किया जाए। वहीं हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से मिलने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने उनकी मांगों को साशन तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया।

वहीं दूसरी और सीनियर डॉक्टर मेडिकल प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों एवं एम आर ने भी गांधी चबूतरे पर 2 घंटे तक धरना देकर महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की और कहा- जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे उसके बाद उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी।

Tags:    

Similar News