Jaunpur: छोटा भाई बना हत्यारा, बड़े भाई की गला रेत कर दी हत्या, जानें वजह

Jaunpur: खुटहन थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में सोमवार को युवक का गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गयी। युवक का हत्यारा कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका सगा छोटा भाई ही निकला।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-06-24 12:48 GMT

जौनपुर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या (न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: खुटहन थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में सोमवार को युवक का गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गयी। युवक का हत्यारा कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका सगा छोटा भाई ही निकला। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भाई का गला रेत दिया था। घटना का कारण देवर भाभी के बीच अंतरंग संबंध बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दोस्त अभी भी फरार है। घटनास्थल पर एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ शाहगंज अजीत सिह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उसरौली गांव के ग्रामीण प्रातःकाल शौच के लिए बगीचे की ओर गये थे। जहां एक शव पड़ा देख शोर मचाने लगे। धीरे-धीरे भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। युवक का गला रेतकर कर नृशंसता पूर्वक हत्या की गई थी। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। वहीं बगल में एक म्यान सहित चाकू, नायलान की रस्सी और तंबाकू भरी चुनौटी फेंकी मिली। शव को देखकर लगता था कि हत्या इसी स्थल पर की गई है। हत्या की यह घटना जंगल में आग की तरह चारों ओर फैली।

पड़ोसी गांव कपसियां से शिराज अहमद अपने छोटे भाई इरफान के साथ बाइक से रविवार की सायं लगभग साढ़े पांच बजे पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गये थे। देर रात उनका भाई इरफान वापस घर लौट आया। रात में पिता के वापस न लौटने पर दूसरे दिन उसके 12 वर्षीय पुत्र जिसान और 8 वर्षीय पुत्र अकरम पिता की तलाश कर रहे थे। साथ में इरफान भी खोजबीन कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त बाग में एक शव मिला है। मृतक के दोनों बेटे भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखते ही बिलख बिलख कर रोने लगे।

शिनाख्त के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या छोटे पुत्र इरफान ने ही हत्या किया है। घटना के पीछे भाभी देवर के बीच अंतरंग संबंध बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर उसने हत्या कारित करना स्वीकार कर लिया। घटना को अंजाम देने में उसने अपने एक दोस्त को भी शामिल करने की बात स्वीकार किया है। हालांकि पुलिस अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

Tags:    

Similar News