UP Election 2022: आरएलडी ने जारी की दूसरी सूची, अब तक 26 सीट पर उतारे अपने प्रत्याशी

UP Election 2022: राष्ट्रीय लोकदल ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-01-15 13:50 GMT

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव। 

Up Election 2022 : समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल (rashtriya Lok Dal 26 candidate list) ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले 2 दिन पहले सपा और आरएलडी ने संयुक्त 29 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिनमें से 19 आरएलडी के और 10 समाजवादी पार्टी के थे।

आज दूसरी सूची में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।  अखिलेश यादव और जयंत के बीच हुए गठबंधन में अखिलेश ने उन्हें पश्चिमी यूपी की कुछ सीटें दी हैं। जिस पर वह अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। अब तक आई दो सूची में आरएलडी ने 26 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 


 प्रत्याशियों के नाम और सीट 

1- थानाभवन से अशरफ अली

2- बुढ़ाना से राजपाल बालियान

3- मीरापुर से चंदन चौहान

4- मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी

5- शिकारपुर से किरण पाल सिंह

6- बरौली से प्रमोद गौड़

7- इलगास से वीरपाल सिंह दिवाकर

 आज जारी हुई दूसरी सूची के साथ अब तक आरएलडी के उम्मीदवारों के नामों को मिला ले तो राष्ट्रीय लोकदल अब तक 26 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी 25 से 30 सीट आरएलडी को दे सकती है। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से कितनी सीटें मिलेगी इस राज को नहीं खोला गया। जब प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है और दो सूची आरएलडी की आ चुकी है तो उनके 26 प्रत्याशी के नामों का पता चल गया है। अभी कायस लग रहे हैं की कुछ और सीटों पर आरएलडी अपनी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इससे पहले जो सूची जारी हुई थी उसमें 10 प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के भी थे।

सपा और आरएलडी की पहली लिस्ट

  • साहिबाबाद से सपा के अमरपाल को टिकट
  • मोदीनगर से RLD से सुदेश शर्मा को टिकट
  • धौलाना से सपा से असलम चौधरी 
  • हापुड़ से RLD से गजराज सिंह को टिकट
  • जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट
  • बुलंदशहर से RLD के हाजी यूनुस
  • स्याना से RLD से दिल नवाज खान
  • खैर से RLD से भगवती प्रसाद 
  • कोल से सपा के सलमान सईद
  • अलीगढ़ से सपा से जफर आलम
  • कैराना से सपा से नाहिद हसन
  • शामली से RLD से प्रसन्न चौधरी
  • चरथावल से सपा से पंकज मलिक
  • पुरकाजी से RLD के अनिल कुमार
  • खतौली से RLD से राजपाल सैनी
  • नहटौर से RLD से मुंशीराम
  • किठौर से सपा से शाहिद मंजूर
  • मेरठ से सपा के रफीक अंसारी 
  • बागपत से RLD के अहमद हमीद
  • लोनी गाजियाबाद से RLD से मदन भैय्या
  • सादाबाद से RLD के प्रदीप चौधरी
  • छाता से RLD के तेजपाल सिंह 
  • गोवर्धन से RLD के प्रीतम सिंह
  • बलदेव से RLD की बबिता सिंह
  • आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह
  • आगरा देहात से RLD के महेश जाटव
  • फतेहपुर सीकरी से RLD के ब्रजेश चाहर
  • खैरागढ़ से RLD के रौतान सिंह
  • बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को टिकट मिला है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News