Jhansi News: अवैध संबंधों के शक में हुई हत्या, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, गिरफ्तार

Jhansi News: पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय ने बताया है कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गागौनी में एक महिला का शव पड़ा मिला था। इसकी शिकायत मृतका के भाई खयाली निवासी देवरी कलरऊ थाना सेंदरी जिला निवाड़ी ने दी थी।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-01-25 14:22 GMT

Jhansi Murder (Social Media)

Jhansi News: कहते हैं कि दिलो दिमाग में एक बार शक बैठ जाता है तो वह घर को तबाह कर देता है। कुछ ऐसा ही रक्सा थाना क्षेत्र में हुआ है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या कारण अवैध सम्बंधों को लेकर शक पनपना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय ने बताया है कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गागौनी में एक महिला का शव पड़ा मिला था। इसकी शिकायत मृतका के भाई खयाली निवासी देवरी कलरऊ थाना सेंदरी जिला निवाड़ी ने दी थी।

शिकायत करते हुए खयाली ने क्षेत्र के मृतका के पति और ससुरालीजन अशोक, राजेन्द्र, सूरजभान, बल्ली, अखिलेश, पनकू, जगदीश पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। इस मामले में आरोपी सूरज भान से पूछताछ की।

एसपी सिटी के मुताबिक सूरज भान ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर कुछ दिनों से चाल चलन को देखकर शक था कि उसके एक व्यक्ति से अवैध सम्बंध हैं। जिसको लेकर वह मानसिक रुप से काफी परेशान रहने लगा। जब उसकी सहनशक्ति समाप्त हो गई तो उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत जब उसकी पत्नी 23 जनवरी को बटाई वाले खेत पर चारा काटने गई थी तभी वह भी वहां पहुंच गया। जहां उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने उसकी सरसों के खेत में रस्सी से उसका गला घोंट दिया था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई रस्सी भी बरामद कर ली।

325 वाहनों का तीन लाख 44 हजार रुपये का किया इ-चालान

झाँसी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 325 दोपहिया/चारपहिया वाहनों का कुल 344300 (तीन लाख चौयालिस हजार तीन सौ रु0) रूपये का ई-चालान किया गया।

झगड़ा करते 19 गिरफ्तार

अलग- अलग थानों की पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का दफा 151 के तहत चालान किया।

हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी नितिन कुमार बाथम उर्फ टाइगर निवासी बडागांव गेट बाहर सूजे खां खिडकी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

अवैध शराब बेचते पांच अभियुक्त गिरफ्तार

सीपरी बाजार पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में राहुल कुमार साहू निवासी ग्राम बेहटा थाना सीपरी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, मोठ पुलिस ने द्वारा कबूतरा डेरा परगहना में दविश देकर राखी, शिवानी, विसना, रजनी निवासी कबूतरा डेरा परगहना थाना मोठ को गिरफ्तार कर लिया। सभी के पास से 330 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

हारजीत की बाजी लगाते सात गिरफ्तार

प्रेमनगर थाने की पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर ताशपत्तों से जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से10,250 रु0 बरामद किए हैं।

दो वारंटी गिरफ्तार

सीपरी बाजार और प्रेमगनर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।

Tags:    

Similar News