Jhansi: ललितपुर रेप केस पर बोले अखिलेश, जब-जब अन्याय होगा समजवादी पार्टी पीड़ित के साथ खड़ी रहेगी

Jhansi News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेप कांड की घटना में बीजेपी को जमकर घेरा।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-05-05 13:52 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Social media)

Jhansi News: ललितपुर थाना मे रेप कांड की घटना पर ललितपुर पीड़िता से मिलने के बाद गुरुवार को झांसी में पत्रकार वार्ता करने के दोरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेप कांड की घटना में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए कहा की भाजपा सिर्फ धोखा दे रही है जनता की समस्या का हल नहीं कर रही। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी और वह तथा उनका हर कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद के लिए खड़ा है जहां जहां इस प्रकार की घटनाएं होंगी हम पहुचेंगे और पीड़ित की मदद करवाएंगे।

'ललितपुर की घटना से सबको शर्मिंदा कर दिया'

गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा की में कल पीड़िता से मिलने आया था उसकी मां से मिला ललितपुर की घटना से सबको शर्मिंदा कर दिया। रक्षा करने वाली पुलिस हमारे सम्मान को बचाने वाली पुलिस वही अगर भक्षक बन जाए तो क्या होगा। उन्होंने कहा की जब हम ललितपुर पहुंचे तो आरोपी पकड़ा गया जेल गया। ऐसे अधिकारियों को टर्मिनेट करना चाइए। वही उन्होंने ललितपुर में चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला को थाने में बंद करके थर्ड डिग्री देने वाली घटना पर भी खेद व्यक्त किया।

बीजेपी पर हमलावर अखिलेश यादव

उन्होंने कहा की यूपी की कानून व्यवस्था खराब, सबसे ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौत यूपी में, महिला आयोग ने सबसे ज्यादा यूपी पुलिस को नोटिस भेजे। सपा के लोग निकल पड़े इसलिए सरकार को कार्यवाही करनी पड़ी। गोरखपुर के व्यापारी पर कहा की पुलिस ने उसकी मार मार कर जान ले ली। चंदौली की घटना पर भी उन्होंने सरकार को घेरा, यूपी की पुलिस इस तरह का काम कर रही है। किसने अधिकार दिया। कोर्ट स्टे होने के बाद भी बुलडोजर चलाते है। बीजेपी के लोग कानून तोड़े उनके लिए कुछ नही।

नमाजवादी पार्टी लगातार अन्याय के खिलाफ है ललितपुर जैसी घटनाओं पर हमेशा समाजवादी पार्टी सकड़ों पर रहेगी पीड़िताओं की मदद करेगी। जहां अन्याय होगा समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी। फिर पूछा अखिलेश ने ललितपुर रेप कांड पर क्या थाने पर बुलडोजर चलेगा की नही। उन्होंने सरकार से मांग की है की मुख्यमंत्री झांसी आए तो पीड़ित के घर जरूर जाए और उसे आर्थिक सहायता जरूर दे।

Tags:    

Similar News