Jhansi News: देर शाम तक चलता रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jhansi News: महानगर और देहात क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरु हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।;
देर शाम तक चलता रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
Jhansi News: महानगर और देहात क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरु हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान दूध, बेलपत्र और बेर के प्रसाद चढ़ाए गए। शहर में भक्ति का ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मढ़िया मंदिर व सिद्धेश्वर मंदिर समेत महानगर के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में खासी भीड़ रही, कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को मीठा दूध पिलाया। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते रहे।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था थी और लगभग सभी मंदिरों के आसपास पर्याप्त मात्रा में फोर्स को तैनात किया गया था। डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस ने खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
पूजन कर कन्याओं ने मांगा सुयोग्य वर
शिवरात्रि पर कुंवारी लड़कियों ने फलाहार रहकर व्रत किया। बातचीत के दौरान कुछ युवतियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार के कल्याण हेतु सुंदर सुयोग्य वर की प्रार्थना की है। मान्यता है कि इस दिन भगवान भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। पूजा अर्चना के साथ भोलेनाथ को ईख, भांग धतूरा, बेल पत्र, बैर आदि को चढ़ाया है। पंडित कैलाश नारायण पाठक ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का व्रत बहुत बड़ा महत्व रखता है।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
मंदिर पर महिलाओं कन्याओं की भीड़
आज की शिवरात्रि व्रत पर लोग जहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। अपने परिवार के कल्याण की कामना करते हैं। वहीं कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा व्रत रखा जाता है। कुछ लोग निर्जल व्रत रखते हैं। तो कुछ लोग फलाहार पर भी रहते हैं। भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना लोग करते हैं। सुबह से ही भोलेनाथ के मंदिर पर महिलाओं कन्याओं की भीड़ लग गई थी।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack