Jhansi News: मकान हड़पने का प्रयास, साहब, दबंगों से परेशान हैं, विरोध पर हमला, डीआईजी से मांगा न्याय

Jhansi News: दबंगों ने लाठी डंडा से हमला किया। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।;

Update:2025-03-03 18:54 IST

Lucknow Mauranipur police station (Image From Social Media)

Jhansi News: साहब, मऊरानीपुर में दबंगई बरकरार है। इस इलाके में रहने वाले दबंग उसका मकान हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडा से हमला किया। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बेलाई मोहल्ले में रहने वाली रचना द्विवेदी ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले में रहने वाले कुछ दबंग प्रवृति के लोग उसका मकान ओर संपत्ति हड़पना चाहते है। इसलिए लगातार उसका व उसके पति का उत्पीड़न करते आ रहे है। आरोप लगाया कि गत दिवस उसका पति घर के बाहर बैठा था। तभी आधा दर्जन दबंग हाथों में लाठी डंडा लेकर पहुंचे और पति के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की। शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंची तो उसे भी दबंगों ने बुरी तरह पीटा। आरोप लगाया है कि दबंग उसे लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नहर में मिली युवक की लाश

बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित एक नहर में युवक का शव उतराता नजर आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम फुटेरा निवासी नितेश मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। रविवार की सुबह वह घर से निकल गया था। देर शाम तक वह घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह ग्रामीणों को नहर में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखने को लेकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नहर के पानी से बाहर निकाला गया। इसी बीच फुटेरा गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान कर ली। यह शव गांव में रहने वाले नितेश का है। नितेश रविवार को घर से चला गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। नितेश मिर्गी की बीमासी से ग्रसित था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News