Rojgar Mela 2023: 'भारतीय रेल रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाती है', झांसी में बोले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

PM Modi Rojgar Mela 2023: केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, 'भारतीय रेल हमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसके अंतर्गत रेलवे में विभिन्न माध्यमों से भारतीय नागरिकों को रोजगार के अवसर बिना किसी भेदभाव के तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से प्रदान करती है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-10-28 14:56 GMT

Kaushal Kishor (Social Media)

PM Modi Rojgar Mela 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार (28 अक्टूबर) को 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस अवसर पीएम मोदी ने कहा, 'पहला रोजगार मेला पिछले साल 22 अक्टूबर को आयोजित हुआ था। उसके पश्चात निरंतर इन्हें आयोजित कर लाखों अभ्यर्थियों को समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इस बार देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया गया l'

झांसी में उक्त रोज़गार मेले का सीधा प्रसारण पंडित दीन दयाल सभागार में आयोजित हुआ। यहां 277 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 192 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 85 वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इन अभ्यार्थियों में से 25 को स्थानीय स्तर पर केंद्रीय राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishor) के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा (MP Anurag Sharma) और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

कौशल किशोर- भारतीय रेल की भूमिका रोजगार सृजन में अहम 

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, 'भारतीय रेल हमारे गौरवशाली राष्ट्र के लिए रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसके अंतर्गत रेलवे में विभिन्न माध्यमों से भारतीय नागरिकों को रोजगार के अवसर बिना किसी भेदभाव के तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से प्रदान करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं और समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।'

इन विभागों में मिले नियुक्ति पत्र 

इस दौरान झांसी के सांसद अनुराग शर्मा (MP Anurag Sharma) ने भी भारतीय रेल द्वारा दिए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। 277 नियुक्ति पत्र पाने वाले उम्मीदवारों में 263 रेलवे में नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा, बीएसएफ में 2, पोस्टल डिपार्टमेंट में 6, केंद्रीय विद्यालय संगठन में 5 और पीएनबी में 1 है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि, इस रोजगार मेले में उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों / यूनिटों तथा ( केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पोस्टल डिपार्टमेंट, पी.एन.बी. बी.एस.एफ) एवं अन्य मंत्रालयों के अधीन नियुक्ति हेतु चयनित उम्मीदवारों  को नियुक्ति पत्र प्रदान किए , जिनमें रेलवे में  पॉइंटमैन, असिस्टेंट, जेई, गुड़सगाई, सीसीटीसी, ट्रेन क्लर्क, ट्रैकमैन, हॉस्पिटल अटेंडेंट, एच. के. ए., जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क, कारपेंटर, असिस्टेंट वर्कशॉप, जी.डी.एस, एस.डब्लू. ओ-ए आदि पदों पर नियुक्त हुए है।        

ये भी रहे मौजूद 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा विवेक मिश्रा, मुख्यालय से पधारे मुख्य  कार्मिक अधिकारी/ प्रशासन मुदित चंद्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/सामान्य नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/आर पी एफ विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News