Jhansi News: युवा बनें नवयुग के सूत्रधार - केपी द्विवेदी

Jhansi News: युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष सिंह ने कहा कि चकाचौंध और सोशल मीडिया की आभासी दुनियां से बाहर निकल कर वास्तविक जीवन जीने की आवश्यकता है, आप दुनियां में अनूठे व्यक्ति हैं इसलिये अपने स्व को पहचानें।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-09-16 18:47 IST

केपी द्विवेदी ने कहा-युवा बनें नवयुग के सूत्रधार: Photo- Newstrack

Jhansi News: शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री परिवार टहरौली के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन टहरौली स्थित एक निजी विवाह घर में किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को दुर्व्यसनों से दूर रह कर सद्मार्ग पर चलते हुए अपना स्वयं का जीवन सफल बनाना एवं बसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ संसार को मंवतायुक्त सुंदर बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुवात शांतिकुंज हरिद्वार से आई केंद्रीय टोली के प्रज्ञा गीत के साथ हुई जिसके उपरांत शांतिकुंज से आये प्रतिनिधि मंडल एवं वरिष्ठ जनों द्वारा देव पूजन कर गायत्री माता एवं गुरुजी माता जी से सफल कार्यक्रम हेतु आराधना की गई। इसके उपरांत कोचिंग संस्थान " मैं अंग्रेजी पढ़ाता हूँ " की छात्रा आस्था राजा बुंदेला ने गायत्री मंत्र की महिमा एवं श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन वृतान्त पर प्रकाश डाला। उपरांत केपी द्विवेदी राष्ट्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ ने अपने संबोधन में युवावस्था और उसकी अनंत संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

युवा अपने स्व को पहचानें

उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे महापुरुषों से भरा पड़ा है जिन्होंने युवावस्था में जीवन में ही क्रांति ला दी थी। उन्होंने आगे कहा कि इस समय पूरी दुनियां बूढ़ी है और धरती की छाती पर अकेला भारत जवान देश खड़ा है जहां युवाओं की आबादी आज 60 करोड़ से ऊपर है और हमारे पास वर्तमान में 100 करोड़ कामगार उपलब्ध हैं। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष सिंह ने कहा कि चकाचौंध और सोशल मीडिया की आभासी दुनियां से बाहर निकल कर वास्तविक जीवन जीने की आवश्यकता है, आप दुनियां में अनूठे व्यक्ति हैं इसलिये अपने स्व को पहचानें।

युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रभारी प्रभाकर सक्सेना ने कहा कि आज नशा खोरी इस हद तक हावी है कि हमारी युवा पीढ़ी इस मे खप कर अपना जीवन बर्बाद कर रही है। नशा नाश की जड़ है इसलिये न केवल युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिये अपितु अपने अभिभावकों को भी ऐसा न करने की कसम दिलाना चाहिये।

शांतिकुंज की केंद्रीय टोली द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी, विधायक बबीना राजीव सिंह, टीकाराम पटेल ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय, ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव, प्रदीप पटेल जिला महामंत्री भाजपा, राहुल राजपूत, गुड्डी रानी पटेल, जिज्ञासा तिवारी, अरविंद बादल, अंजली शर्मा, नीलेश द्विवेदी, रुचि खरे, सतीश चौरसिया का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया और गुरुजी संदेश को जनजन तक पहुंचाने की अपील की।

गायत्री परिवार टहरौली शाखा के वरिष्ठजनों द्वारा केन्द्रीय टोली एवं संगीत टोली ओमकार पाटीदार, सोमेश्वर तांडी, रुद्र गिरी गोस्वामी एवं मुरारी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत केंद्रीय टोली ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये युवा बहन और भाइयों को पट्टिका पहना कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस मौके पर रवि नायक, देवी दयाल यादव प्रमुख ट्रस्टी शक्तिपीठ झांसी, राजेन्द्र दुवे, आशाराम कुशवाहा उपजोंन प्रभारी, आदित्य श्रीवास्तव, हल्कू राम विश्वकर्मा, राजेश मालवीय, पंकज भारद्वाज, सूर्या कुशवाहा, मांडवी राजपूत, सीताराम वर्मा, अच्छे लाल साहू, किशोरी लाल यादव, घनश्यामदास यादव सिलोरी, राधा मोहन गुप्ता, डॉ मोना राजा बुंदेला, रमेश चन्द्र बिरथरे, रविकांत विदुआ, गिरिराज सिंह चौहान, उमाशंकर पाठक, गया प्रसाद भास्कर, सुखनंदन रायकवार, राष्ट्रपाल सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह चन्दवारी, भारत तिवारी, कवि गोस्वामी, परमानंद कुशवाहा, कुलदीप बबेले, जयप्रकाश विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, बृजमोहन परिहार, राकेश अग्निहोत्री, रामकुमार मिश्रा, रामगोपाल साहू, हरेन्द्र तिवारी, संजय शर्मा खिरिया, आलोक मोदी, रिंकू नामदेव, भाग्यचन्द्र साहू, देवेन्द्र खरे, मुन्ना लाल साहू, जगदीश प्रसाद, रामकिशोर पटेल, नृपत सिंह गौर, के के कौशिक, विक्रांत सिंह, हरिदास वर्मा, सुरेश कुशवाहा, विनीत दिवान, राजा बुंदेला उजयान, भगवानदास कुशवाहा, कृष्ण विहारी गुप्ता, सुनील शर्मा, रविन्द्र सोनी, रवि शुक्ला, अशोक सोनी, राकेश झा, इंद्रपाल बुंदेला, दीपक गुप्ता, गोलू गुप्ता, अनुराग खरे, केशव कंथरिया, चंद्रकांत गुप्ता, रामजीवन मकडारिया, रविन्द्र बिरथरे, अजमेर सिंह, जयप्रकाश भदौरिया, राजू शर्मा, अंकुश गुप्ता, देवव्रत पिपरा, अमित सेन, जनक पटेल, पंकज पटेल, पुष्पेंद्र रिछारिया, रामसिंह पटेल, आदित्य चौहान, योगेंद्र चन्दवारी, शिवाजी बुंदेला, यश बुंदेला, धर्मेंद्र साहू, सोनू राना, दीपू पांचाल, ग्रीस राय, राजकुमार प्रजापति, राजकुमार पाल, जितेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News