Jhansi News: दुल्हन की हत्या करने वाले आशिक ने लगायी फांसी

Jhansi News: प्रेमिका को गोली मार कर फरार हुए युवक ने मुरैना शहर में पुलिस की दबिश के डर से काशीबाई धर्मशाला में फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-06-25 22:45 IST

 Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: झांसी में अपनी प्रेमिका को गोली मार कर फरार हुए युवक ने मुरैना शहर में पुलिस की दबिश के डर से काशीबाई धर्मशाला में फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुरैना पुलिस ने दीपक की फोटो झांसी पुलिस को भेजी है। इस फोटो की पहचान झांसी पुलिस ने कर दी है। इस आधार पर झांसी पुलिस मुरैना रवाना हो गई है।

मालूम हो कि दतिया के ग्राम बरगांय निवासी राजू अहिरवार की पुत्री काजल की शादी चिरगांव में तय हो गई थी। रविवार को शादी थी। इसके लिए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित हरिकिशन महाविद्यालय के पास एक विवाह घर को परिजनों ने बुक किया था। वर व वधू पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। विवाह घर में मेहमानों की भीड़ थी और सभी भोजन करने एवं शादी की अन्य तैयारियों में जुटे थे।

बताते हैं कि बारात आने में थोड़ा समय था इसलिए काजल अपनी सहेलियों के साथ तैयार होने के लिए विवाह घर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में चली गई। रात 9.30 बजे एक युवक मोटर साइकिल से आया था। उसके हाथ में तमंचा था। मुंह पर रुमाल बांधें हुए था। उसने ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का कांच तोड़ा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया है। साथ ही यह कहा कि मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होगी।

इसी बीच सिरफिरे आशिक ने काजल को सीने में गोली मार दी थी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ी थी। परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि गोली लगाने वाला युवक काजल का प्रेमी था। वहीं नहीं चाहता था कि उसकी शादी कहीं और हो, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर दीपक अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

दीपक पर होना था इनाम

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि दुल्हन की हत्या करने वाले आरोपी दीपक अहिरवार को गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी थी। इस पर मंगलवार को इनाम घोषित किया जाना था।

मुरैना पुलिस ने दी थी सूचना

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार की रात मुरैना पुलिस ने सूचना दी है कि मुरैना की होटल में एक बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। यह फोटा संभवतः दीपक अहिरवार की हो सकती है। इस फोटो को मुरैना पुलिस ने झांसी पुलिस को भेजी थी। फोटो की पहचान की गई। यह फोटो दीपक अहिरवार से मैच कर रही है। इस आधार पर सीपरी बाजार पुलिस को मुरैना रवाना किया गया है।

Tags:    

Similar News