Jhansi News: नौकरानी बनी मालकिन, करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Jhansi News: उसने अपने परिवार और गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटनीतिक दस्तावेज तैयार किए और संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई...;
Jhansi News Today Maid Becomes Mistress and Conspiracy to Grab Property Worth Crores
Jhansi News: झांसी, बुधवार को प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी नज़ीर अहमद ने अपने छोटे भाई तौकीर अहमद की संपत्ति हड़पने की साजिश को लेकर पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। नज़ीर अहमद ने बताया कि उनका भाई तौकीर अहमद (26) बर्ष 2017 में झांसी आया था और पानी की पाइपलाइन का कार्य करता था। उन्होंने राजगढ़ में अपना मकान और अन्य संपत्तियां बना लीं।
तौकीर अहमद के घर की साफ-सफाई और खाना बनाने के लिए एक महिला को नौकरानी के रूप में रखा गया था। नज़ीर के अनुसार, महिला को घर के सभी दस्तावेजों और संपत्तियों की पूरी जानकारी थी। 30 सितंबर 2024 को तौकीर अहमद की कैंसर से मौत हो गई, जिसके बाद पिंकी ने उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रचनी शुरू कर दी।
फर्जी निकाह और दस्तावेजों का खेल
नज़ीर अहमद ने आरोप लगाया कि महिला ने एक फर्जी निकाहनामा, मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में हेरफेर कर खुद को तौकीर की पत्नी साबित करने की कोशिश की। उसने अपने परिवार और गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटनीतिक दस्तावेज तैयार किए और संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई।
जब नज़ीर को इस साजिश की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी और थाना प्रेम नगर पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत कराया। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है।
हत्या की आशंका, न्याय की मांग
नज़ीर अहमद को पूरा भरोसा है कि आरोपित ने ही उनके भाई की हत्या की है और संपत्ति हड़पने के लिए इस षड्यंत्र को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या नज़ीर अहमद को अपने भाई के लिए न्याय मिल पाएगा या नहीं।