Jhansi News: कुलपति ने किसानों को दिया उन्नत किस्म के तिल बीज एवं खाद

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत बुंदेलखंड के विभिन्न ग्रामों में जाकर किसानों खरीफ बीज को जानकारी दे रहा है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-06-26 19:01 IST

 Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: बुंदेलखंड क्षेत्र में बरसात आते ही किसान खरीफ की फसल की तैयारी करने में लग जाते हैं। इसमें किसानों का महत्वपूर्ण विषय बीज रहता है। यदि बीज अच्छा है तो किसान की मेहनत बेकार नहीं होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत बुंदेलखंड के विभिन्न ग्रामों में जाकर किसानों खरीफ बीज को जानकारी दे रहा है। कौन से किस्म के बीज एवं किस प्रकार खरीफ की खेती करना है। यह सभी जानकारी किसानों को वैज्ञानिक दे रहे हैं।

वैज्ञानिक विधि से तिल की खेती कर ले सकते है अधिक लाभ 

इसी श्रृंखला में आज तिल की उन्नत किस्म के उत्पादन हेतु रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किसानों को उन्नत किस्म तिल बीज एवं खाद व खरपतवारनाशी का वितरण करते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधि से तिल की खेती कर अधिक लाभ ले सकते हैं। तिल की खेती खरीफ में होने वाली महत्वपूर्ण फसल है। इसमें किसानों को अधिक लागत नहीं आती है, ना ज्यादा श्रम करना पड़ता है।

किसानों को तिल की खेती करने की वैज्ञानिक विधि बतलाई

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शुभा त्रिवेदी ने कहा कि विवि द्वारा अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अन्तर्गत 100 एकड़ में तिल बुवाई का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत झांसी एवं ललितपुर के 100 किसानों को चयन किया गया है। इस क्रम में जिला झांसी के बड़ागांव ब्लॉक में ग्राम आरी, केशवपुर, हस्तिनापुर तथा कोटबेहठा के किसानों को तिल की RT- 351 नामक उन्नत किस्म तिल एवं खाद व खरपतवारनाशी का वितरण किया गया। सभी किसानों को तिल की खेती करने की वैज्ञानिक विधि बतलाई गई। इस अवसर पर डॉ उषा, डॉ वैभव सिंह, कुशल सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News