Jhansi News: अलग- अलग स्थानों पर चार लोगों की अकाल मौत

Jhansi News: एक युवक ने कर्ज न चुका पाने के कारण परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-31 14:19 GMT

Jhansi News

Jhansi News: अलग- अलग स्थानों पर चार लोगों की अकाल मौत हो गई। इनमें नाले में लगे पाइप से टकराने पर किसान की जान चली गई। वहीं, कर्ज से डूबे युवक और मजदूर ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कर्ज से डूबे युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

एक युवक ने कर्ज न चुका पाने के कारण परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज मोहल्ले में जितेंद्र कुमार परिवार समेत रहता था। वह प्राइवेट काम करता था। साथ ही उसने एक समूह का कार्य करने के लिए कर्जा ले रखा था। मृतक के बड़े भाई कमल सिंह ने बताया कि जितेंद्र ने एक समूह का कर्ज लिया था। वह चुका नहीं पा रहा था जिससे वह काफी परेशान था। शनिवार की सुबह जितेंद्र ने कमरे के पंखे से कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को मरने से पहले फोन किया था और कहा था कि तुम घर जा जाओ, अगर घर पर नहीं आना चाहती है, तो उसके मरने के बाद भी घर पर नहीं आना। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नाले में लगे पाइप से किसान टकराया, मौत

एक किसान अपने खेत पर जा रहे था, तभी पैर फिसलने से वह नाले में लगे पाईप पर सिर के बल गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। चिरगांव थाना क्षेत्र में देवेंद्र राजपूत अपने परिवार के साथ रहता था। सुबह वह खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह नाले में लगे पाइप पर सिर के बल गिर गया। चोट इतनी गहरी थी कि उनकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। देवेंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पत्नी गई त्योहार मनाने, पति ने लगा ली फांसी

मजदूरी का काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। यह घटना उस समय की, जब उसकी पत्नी मायके में त्योहार मनाने चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ागांव थाना क्षेत्र में बृजेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। उसके दो लड़के हैं, जिनकी उम्र 12 साल और 8 साल है। बृजेश कुमार के चार भाई हैं। उसकी पत्‍नी जन्माष्टमी का त्‍योहार मनाने मायके गई थी। घर पर वह अकेला था। पड़ोस में रहने वाले गौरव सिंह ने बताया कि विगत दिवस बृजेश कुमार मजदूरी करके दोहपर दो बजे के लगभग आया और घर के अंदर पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन जब घर आए तो देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सांप के डसने से किसान की मौत

खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। परिजनों ने कई जगह इलाज के लिए दिखाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम जखौरा में किशन सिंह ठाकुर परिवार समेत रहता था। बीती सुबह वह खेत में दवाई का छिड़काव कर रहा था। किशन सिंह को सांप ने काट लिया। खेत में उड़द की फसल लगी हुई थी। परिजनों को जैसे ही पता लगा तो वह तुरंत उसको महरौनी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्‍सकों ने टीकमगढ़ रिफर कर दिया और टीकमगढ़ से झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई। किशन के एक लड़का व एक लड़की है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News