Up Nikay Chunav Result 2023: झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आर्य की बड़ी जीत, इन सीटों पर टक्कर जारी

Up Nikay Chunav Result 2023: नगरीय निकाय चुनाव में झांसी के वोटर्स ने अपना मेयर चुन लिया है। झांसी में मेयर पद के लिए मतगणना पूरी हो गई है और भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने यहां से आसान जीत हासिल कर ली है।

Update:2023-05-13 19:32 IST
झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आर्य की बड़ी जीत: Photo- Newstrack

Up Nikay Chunav Result 2023: नगरीय निकाय चुनाव में झांसी के वोटर्स ने अपना मेयर चुन लिया है। झांसी में मेयर पद के लिए मतगणना पूरी हो गई है और भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने यहां से आसान जीत हासिल कर ली है। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार वोटों में उनके आसपास तक नहीं आ सके। बिहारी लाल आर्य 83548 वोटों के अंतर से जीते हैं।

बाकी सभी उम्मीदवार 40 हजार के अंदर सिमटे

भाजपा के बीजेपी बिहारीलाल आर्य को कुल 123451 वोट प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस अरविंद श्रीवास्तव को 39903 वोट मिले। बसपा के भगवान दास फुले 21570 मत ही प्राप्त कर सके। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सतीश जतारिया को करीब-करीब बसपा के बराबर यानी 21029 वोट मिले। झांसी से मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी के नरेश शर्मा भी दावा ठोंक रहे थे। हालांकि उनकी जमानत जब्त हो गई। आप के नरेश वर्मा को महज 5621, जबकि बुंदेलखंड क्रांति दल शिवदयाल को 1568 मत प्राप्त हुए।

मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल 35461 वोटों से आगे

मुरादाबाद में महापौर प्रत्याशी की आठ चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 35461 मत मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 30615 मिले हैं। आठवें चक्र तक बसपा के मोहम्मद यामीन को 12789 और सपा के मोहम्मद रईसुद्दीन को 5906 मत प्राप्त हो सके हैं। जबकि इनमें से कोई नहीं, यानी नोटा का भी 2850 वोटर इस्तेमाल कर चुके हैं।

बरेली में उमेश गौतम 89266 वोटों से आगे

बरेली में शुरूआत के करीबी मुकाबले के बाद भाजपा के मेयर उम्मीदवार ने बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम को 10 चक्र की मतगणना तक 89266 वोट मिल चुके हैं। सपा मेयर प्रत्याशी आइएस तोमर को 51415, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी केबी त्रिपाठी को 13145, बीएसपी मेयर प्रत्याशी यूसुफ को 8813 वोट मिल चुके हैं।

अयोध्या में पार्षद पर जीते उम्मीदवार

राम की नगरी अयोध्या में सुभाष चंद बोस वार्ड से सपा के अर्जुन यादव सोमू पार्षद पद पर जीते चुके हैं। हनुमानकुंड वार्ड से भाजपा की अर्चना श्रीवास्तव पार्षद बनी हैं। कौशलपुरी वार्ड से सपा के धर्मवीर पार्षद पद पर जीते हैं। अंबेडकरनगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी कफ़ील अहमद जीते। जबकि शिवाजी वार्ड से भाजपा की गरिमा मौर्य पार्षद पद पर जीती हैं। पुरुषोत्तम वार्ड से सपा की ज्ञानमती पार्षद पद पर जीती हैं। कर्पूरी ठाकुर वार्ड से निर्दल विकास कुमार पार्षद पद पर जीत चुके हैं।

Tags:    

Similar News