Kannauj News: कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में भरा है लूट का सामान.., BJP नेताओं ने सांसद धीरज साहू का फूंका पुतला

Kannauj News:जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।;

Update:2023-12-10 13:51 IST

कन्नौज में भाजपा नेताओं ने सांसद धीरज साहू का फूंका पुतला (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने झारखंड के कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की जहां सरकार है। वहां इनके नेता लूट खसोट मचाए हुए है। इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ नारे भी लगाए गये।

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हाल ही में झारखंड से इनकम टैक्स छापे पर 300 करोड़ का काला धन पाए जाने पर बोर्डिग ग्राउंड के सामने कांग्रेस व राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका गया। जिसमें सोनिया गांधी मुर्दाबाद व धीरज साहू मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा की कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्ट पार्टी है।

2014 से पहले देश को लुटा और अब जिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें हैं। वहां इनके सांसद-विधायक लूट-घसोट का गंदा काम कर रहे है। वह जनता की खून पसीने की कमाई को लूट रहे हैं। इसमें कोई दो राय नही है कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में लूट का सामान भरा हुआ है। इस मौके पर लगातार कांग्रेस मुर्दाबाद, सोनिया गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर कार्यकर्ताओ ने जनता की खून पसीने की कमाई को लूटे जाने का विरोध जताया। इस दौरान ओमकार शाक्य, आईटी जिला प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, श्याम दुबे, विशाल शुक्ला, सौरभ कटियार, जीतू तिवारी, शिल्पी भारती, नीतीश तिवारी, छोटू यादव, प्रभात बाजपाई, अशोक सिंह, मंगलम पांडेय और शरद मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News