Kanpur : कर्मचारी पर पार्षदों के खाना-पानी थूकने का आरोप, हंगामे के बाद कर्मचारी तौफीक को हटाया

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि 'मामला बेहद गंभीर है। इसे देखते हुए आरोपित कर्मचारी को हटा दिया गया है। मामले की जांच अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी को दी गई है।

Report :  Avanish Kumar
Update: 2022-09-20 02:36 GMT

कानपुर नगर निगम 

Kanpur News : कानपुर नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation) के पार्षद कक्ष में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा खाने-पीने की सामग्री में थूक कर देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम के केयरटेकर ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी कर्मचारियों को हटा दिया। वहीं, पार्षद मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हैं।

थूक कर देता था खाना-पानी

कानपुर नगर निगम पार्षद राघवेंद्र मिश्र व विकास जायसवाल के साथ अन्य पार्षदों को जानकारी मिली कि पार्षद कक्ष में तैनात कर्मचारी तौफीक उन्हें जूठा पानी देता है। इतना ही नहीं खाने के सामान में भी थूकता है। इस पर पार्षदों के केयर टेकर सुनील, निगम कार्यालय पहुंचे और हंगामा कर दिया। कर्मचारी को हटाने के साथ ही कार्रवाई मांग करने लगे। जिसके बाद केयर टेकर ने पार्षद कक्ष में तैनात दूसरे स्थायी कर्मचारी मुबीन को बुलाया और सभी पार्षद के सामने पूछताछ की। उसने बताया कि कर्मी तौफिक गिलास में मुंह लगाने के बाद ही पानी पिलाता था। ज्यादातर वो जूठा पानी ही पार्षदों सहित अन्य आने वाले लोगों को देता था। 


चढ़ गया पार्षदों का पारा 

यह सुनते ही पार्षदों का पारा चढ़ गया। उन्होंने लिखित शिकायत नगर आयुक्त से भी की। जिसके बाद केयर टेकर ने आनन-फानन में कर्मचारी तौफीक व मुबीन को हटा दिया। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने के बाद तौफिक को सेवामुक्त करने का भी भरोसा दिलाया। लेकिन, पार्षद आरोपी कर्मचारी के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

क्या बोले नगर आयुक्त?

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि 'मामला बेहद गंभीर है। इसे देखते हुए आरोपित कर्मचारी को हटा दिया गया है। मामले की जांच अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।'

Tags:    

Similar News