Kanpur News: होर्डिंग लगा रहे मजदूर की करंट से मौत, बचानी आई महिला भी झुलसी

Kanpur News: मजदूर रमेश के द्वारा एंगल लगाते समय सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में एंगल छू गया। जिससे रमेश करंट की चपेट में आ गया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-09 03:55 GMT
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: कानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र में एक मजदूर को होर्डिंग लगाना भारी पड़ गया। मकान में होर्डिंग लगाते समय मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसको बचाने आई महिला भी झुलस गई। जहां महिला का उपचार चल रहा है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही का है।

मजदूर की हुई मौत

कर्रही राजनगर में शांति भूषण के मकान में छत से लटकते हुए होर्डिंग लगाने का कार्य चल रहा था। जहां बर्रा निवासी 48 वर्षीय रमेश होर्डिंग लगाने से पहले लोहे के एंगल को फिट कर रहा था। घर पर शांति भूषण की पत्नी अनीता मजदूर का काम देख रही थी। छत में मजदूर के द्वारा एंगल लगाते समय सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में एंगल छू गया। जिससे रमेश करंट की चपेट में आ गया। जिसको चीखते देख अनीता ने बचाने का प्रयास किया। वहीं, करंट के झटके से अनीता दूर जा गिरी। शोर होने से लोग छत पर आ गए। दोनों आनन-फानन में हैलट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीता की हालत खतरे से बाहर बताई हैं। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हाइटेंशन लाइन से चिपक कर पहले भी हो चुकी है मौत

कल्याणपुर के एक निर्माणधीन मकान में मजदूर शटरिंग लगा रहा था। तभी शटरिंग लगाते समय मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कुछ मिनटों तक तो करंट का दंश झेलता रहा। फिर आधा शरीर निर्माणाधीन छत पर था तो आधी बॉडी हाई टेंशन तार से चिपकने के कारण हवा में झूल रही थी। करंट लगने की वजह से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद वह सीधे जमीन पर जा गिरा। यहां रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि जब मजदूर जमीन पर गिरा तब उसका सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना का वीडियो बन जानें के बाद खूब वायरल हुआ। जिसने देखा वह देख डर गया। 

Tags:    

Similar News