Kanpur News: चैन लूट के आरोपियों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरे गिरफ्तार

Kanpur News: पुलिस को आता देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-08-29 03:41 GMT

चैन लूट के आरोपियों से हुई पुलिस की मुठभेड़   (फोटो; सोशल मीडिया )

Kanpur News: कानपुर में अपराध करने वालों की अब खैर नहीं है। चेन लूट करने वाले लुटेरों के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक यह अंतरराज्यीय गिरोह है। पूछताछ में चेन व अन्य लूट की घटनाएं स्वीकार की हैं।दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

चेन लूट की बढ़ती घटनाओं को देख पुलिस देर रात श्याम नगर के न्योरा गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार दो बदमाशों को स्कूटी रोकने को कहा गया। जहां पुलिस को आता देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। जहां गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। और पुलिस के चंगुल में फंस गए।


दोनों है अन्तर्राज्यीय इनामिया

चकेरी क्षेत्रान्तर्गत श्याम नगर न्योरा गाँव के पास विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो अन्तर्राज्यीय इनामिया अभियुक्त विशाल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम हमीदपुर थाना नारायणगढ़ अंबाला हरियाणा व अनस पुत्र फाहुद्दीन निवासी तालिब सलाम मोहल्ला जिला उन्नाव के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई। दोनो अभियुक्तो के पैर में गोली लगी है। जहां दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है।लुटेरों का आपराधिक इतिहास पता कराया जा रहा है। लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा।


दोनों थे पच्चीस पच्चीस हजार के ईनामी

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि बीते दिनों सेवानिवृत्त एडीएम की पत्नी से चेन लूट हुई थी। जिसमें यही दोनों बदमाश शामिल थे।दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम भी था। घायल बदमाशों में एक हरियाणा के अंबाला हमीदपुर नारायणगढ़ का विशाल शर्मा और दूसरा उसका साथी उन्नाव जनपद के तालिबसरांय मुहल्ले का अनस है।दोनों घायल बदमाशों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विशाल पर लखनऊ और रायबरेली में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें चोरी, लूट, गैंगस्टर आदि शामिल हैं। और अनस का आपराधिक इतिहास का पता कराया जा रहा है। लुटेरों के पास से जो स्कूटी बरामद हुई है।



Tags:    

Similar News