Kanpur News: लखनऊ से आकर कानपुर में करते थे लूट, महिलाओं को बनाते थे शिकार, मुठभेड़ के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

Kanpur News: ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं से बदमाशों ने पुलिस के लिए दहशत मचा रखी थी। पुलिस के लिए ये घटनाएं सिरदर्द बन गई थीं।

Update: 2023-07-30 10:34 GMT

Kanpur News: ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं से बदमाशों ने पुलिस के लिए दहशत मचा रखी थी। पुलिस के लिए ये घटनाएं सिरदर्द बन गई थीं। चेकिंग के दौरान देर रात थाना नौबस्ता व हनुमंत बिहार की पुलिस टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर अलग-अलग जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गोली लगने से घायल एक बदमाश पर डेढ़ दर्जन और दूसरे पर 10 मुकदमे हैं।

राजधानी लखनऊ के हैं दोनों बदमाश

मूलरूप से राजधानी लखनऊ के रहने वाले शातिर बदमाश शहर में आकर लूट की घटनाएं करते थे। चेकिंग के समय भाग रहे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। हाल ही में दोनों बदमाशों ने नौबस्ता और बर्रा थाना क्षेत्र में चेन लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

ऐसे हुआ पुलिस से आमना-सामना

प्रेस वार्ता में एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात थाना प्रभारी नौबस्ता जगदीश पांडेय स्कोमियो स्कूल के पास अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। दूसरी टीम में उप निरीक्षक शैलेष कुमार सरकारी ठेका नाला रोड पर वाहन चंकिंग कर रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक नौबस्ता को सनिगवा रोड की तरफ से एक अपाचे गाड़ी पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। जहां हाथ देने के साथ टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से मोटर साइकिल चलाकर भागने लगे। जिस पर नौबस्ता पुलिस को बदमाशों के होने का शक होने पर उनका सरकारी गाड़ी से पीछा किया गया। नाला रोड पर शराब के ठेके के पास चेकिंग कर रही पुलिस को फोन पर बताया गया कि आपकी तरफ एक अपाचे पर सवार दो लड़के तेजी से आ रहे हैं। जो बदमाश हो सकते है। भाग रहे बाइक सवार दोनों बदमाश ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख खाली प्लाट की ओर भागने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। मोटर साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबन्दी कर उनके पास पहुंची। बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में आत्मरक्षा में गोली चलाई। जिससे फायर कर रहे बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जख्मी होकर बदमाश गिर पड़े। इस दौरान फायरिंग में उपनिरीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय भी घायल हो गये। पुलिसकर्मियों ने घेरकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के खिलाफ स्थानीय थाने पर 408/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।

दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास

राहुल शर्मा उर्फ विक्की पुत्र स्व० भगवानदीन शर्मा निवासी चिनहट बाजार गल्ला मण्डी चिनहट लखनऊ का रहने वाला है। राहुल के ऊपर करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे है। वहीं राजू वर्मा पुत्र छोटे लाल निवासी नरपतखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ पर करीब एक दर्जन मुकदमे हैं। दोनों बदमाशों ने सबसे ज्यादा लखनऊ में घटनाएं की हैं। बदमाश राहुल ने बताया कि लखनऊ में घटनाएं ज्यादा होने व पकड़ से बचने के लिए कानपुर आया था। लेकिन यहां की पुलिस वहां से तेज निकल आएगी। ये हमको नहीं पता था।

गिरफ्तार करने वाली टीम

आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाण्डेय, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक नितिन कुमार, उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबिल विकास चौहान, हेड कांस्टेबिल हरगोविन्द सिंह, कांस्टेबिल सौरभ पाण्डेय, कांस्टेबिल मुकेश चाहर शामिल रहे।

Tags:    

Similar News