Kasganj News: भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

Kasganj News: शासन दिवस के रूप मे भाजपा सांसद ओर भाजपा नेताओं ने अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण ओर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2023-12-25 09:24 GMT

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया (Newstrack)

Kasganj News: पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन को जनपद कासगंज में भाजपा कार्यालय पर सांसद राजवीर सिंह की अध्यक्षता मे मनाया गया। उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर उनकी कालजई कविताओं का भी स्मरण किया गया। 

हार नही मानूंगा, रार नही ठानूंगा।

काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ।

जनपद के भाजपा कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई के जीवन ओर उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी। 

आपको बता दें आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की आज जयंती है और प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मना रहे हैं। आज यानी सोमवार को कासगंज जिले के सोरों रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय पर अटल विहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस सुशासन दिवस के रूप मे भाजपा सांसद ओर भाजपा नेताओं ने अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण ओर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Tags:    

Similar News