Kasganj News: महाशिवरात्रि पर कावडियों के लिए कैम्प की विशेष व्यवस्था, दिए जाएंगे जरूरत के सामान

Kasganj News: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। और इस महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कावडियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।;

Report :  Ajay Chauhan
Update:2025-02-25 15:00 IST

Kasganj News

Kasganj News: जनपद में जिला मुख्यालय के बाहर जिला प्रशासन के द्वारा कावडियों की सेवा के लिए एक कैम्प लगाया गया है, इस कैम्प में जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कावड़ियों को उनके जरूरत अनुसार आहार की वस्तुएं वितरित की जा रही है, कैम्प में ADM और SDM के साथ साथ कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों को भी कावडियों की सेवा में लगाया गया है। 

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। और इस महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कावड़ियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। और कासगंज जिले के लहरा और सोरों गंगा घाट पर राजस्थान मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से हाजारों की संख्या में भोले के भक्त कावर भरने आते है। और कावड़ियों के लिए कासगंज सोरों रोड पर सामाजिक संस्थाओ के द्वारा भी कई जगह कैम्प लगाए गए है। तो इस बार जिले की डीएम मेधा रुपम ने भी कावडियों की सेवा के लिए जिला प्रशासन को लगाया है। और जिला प्रशासन के द्वारा कलेक्ट्रेट के गेट पर एक कैम्प लगाया गया है। और इस कैम्प में ADM राकेश पटेल SDM संजीव सिंह के साथ साथ कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मी भी कावडियों की सेवा में लगे है। 

सभी लोगों के द्वारा कावड़ियों को उनके आहार अनुसार फल, पेठा, पकोड़े, पानी की बोतल दवाई वितरित की जा रही है। वहीं कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन करके गंगा घाटों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आज पुरी रात श्रद्धालू कावड लेने के लिए कासगंज सोरों रोड पर चलेंगे, और लहरा सोरों गंगा घाट से जल भरकर अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। और अपने अपने स्थानों के देवालय पर कल शिवरात्रि पर भगवान शिव को जल अर्पण करेंगे।

Tags:    

Similar News