Kasganj: श्रीराम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बुजुर्गों ने वृद्धाश्रम में मनाया जश्न, ऐसे की तैयारी

Kasganj News: कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित नई हवेली में आवासीय वृद्ध आश्रम संचालित है। यहां रह रहे वृद्धों में 20 महिलाएं और 65 पुरूष हैं। यह सभी अयोध्या धाम में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासे उत्साहित हैं।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-01-22 08:58 GMT

Kasganj News (Pic:Newstrack)

Kasganj News: यूपी के कासगंज में बेसहारा बुजुर्गों को जब परिजनों ने छोड़ा, तो वृद्धाश्रम का सहारा लिया। अब इन बुजुर्गों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। प्रभु श्रीराम ने मानव जीवन को कैसे जियें ये समाज के सम्मुख प्रस्तुत कर मानव जाति को जो संदेश दिया है वो अनुकरणीय है, माता के वचन की रक्षा और पिता की आज्ञा पूर्ण करने के लिए राज घराने को छोड़ दिए। भेदभाव, ऊंच नीच, वर्गवाद सबको भुलाकर केवल मानव धर्म को अपनाया।

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेसहारा बुजुर्ग भी उत्साहित

प्रभु श्रीराम ने धर्म की रक्षा हेतु वानर, भालू और वन्य जीवों की सहायता ली। अधर्म पर सत्य की जीत हमेशा होती है इसे सिद्ध कर दिखाया। वृद्धजन आश्रम में 22 जनवरी के दिऩ दीप जलाने और रंगोली सजाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आटे के दीये तैयार किए हैं और रंगोली सजाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों को सुखाकर हर्बल रंग बनाया है। आवासीय वृद्धाश्रम में राम मय माहौल है।

दीये और रंगाेली बनाकर की तैयारी

आपको बता दें कि कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित नई हवेली में आवासीय वृद्ध आश्रम संचालित है। यहां रह रहे वृद्धों में 20 महिलाएं और 65 पुरूष हैं। यह सभी अयोध्या धाम में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस दिन को खास वनाने के लिए आवासीय वृद्धाश्रम में यह तैयारी कर रहे हैं। यह सब मिलकर 22 जनवरी सोमवार को आज दीपावली की तरह खुशी मनाएंगे।

रविवार को आश्रम में कोई बुजुर्ग आटे से दीये बना रहा था तो कोई रंगोली सजाने की तैयारी कर रहा था। इस तैयारी के दौरान वह भगवान राम का भजन भी कर रहे हैं। सोमवार को आश्रम में दीपावली मनाएंगे। रंगोली सजाएंगे, दीपक जलाएंगे और भजन गाएंगे।

Tags:    

Similar News