Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या, मां हरिपदी गंगा घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

Somvati Amavasya 2024: सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान वराह की जन्मस्थली सोरोंजी स्थिति माँ हरिपदी गंगा के घाट पर पहुंचने लगी थी, वाहनों की लम्बी कतार के चलते कासगंज बरेली हाई वे पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-04-08 07:51 GMT

Somvati Amavasya 2024 (Pic: Social Media)

Somvati Amavasya 2024: सनातन धर्म की परंपरा में आस्था रखने वाले हिंदुओं के जीवन मे आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में माँ हरिपदी गंगा जी सोरों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुरोहितों से अपने पितृ दोष से मुक्ति के लिए घाट पर विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कराने का पुनीत कार्य किया है। 

सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान वराह की जन्मस्थली सोरोंजी स्थिति माँ हरिपदी गंगा के घाट पर पहुंचने लगी थी, वाहनों की लम्बी कतार के चलते कासगंज बरेली हाई वे पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए, प्रशासन की मुस्तैदी के चलते वाहन धीमी गति से रेंगते रहे, सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसी जनपद में बीते कुछ माह पहले एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 25 जानें अकालमृत्यु के गाल मैं समां गई था। लेकिन इसके वावजूद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली पर श्रद्धालुओं ने आना बंद नही किया, आज भी सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर श्रद्धालु गंगा के घाट पर पहुंचे, आस्था के आगे कानून भी नतमस्तक होता दिखाई दिया। 


वहीं, प्रशासन इन पर सख्त कार्यवाही करेगा तो धार्मिक संस्थाओं द्वारा आरोप लगाए जाएंगे कि धार्मिक तुस्टीकरण हो रहा है। लेकिन क्या उन जानों की रक्षा प्रशासन कर पायेगा जो ऐसे हादसों के कारण चली जाती हैं। विभिन्न प्रदेशों से आये श्रद्धालुओं द्वारा सोमवती अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए सोरोंजी का विशेष महत्व है, जिसके चलते ऐसे पर्वों पर हमेशा भारी भीड़ का आना सामान्य बात हो गई है। पिंड दान का आज के दिन विशेष महत्व होता है। 

Tags:    

Similar News